सितारों की चाल बताती है कि आज का दिन किस राशि के लिए प्यार, पैसा, परिवार और नौकरी व्यवसाय के लिए भाग्यशाली रहेगा, देखिए आपके बारे में क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे।
आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। आप गहरी और लम्बी सांस लें और योग करें।
विज्ञापन
वृष राशि: परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे
3 of 13
वृष राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप पाएंगे कि सामने से गुजरने वाले किसी सुंदर व्यक्ति की ओर आप भी आज आकर्षित हो रहे हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। आज आपकी मांसपेशियों से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं और इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। कोई भी ऐसी हरकत ना करें जिससे आप खुद को चोट पहुंचा लें।
मिथुन राशि: आज का दिन पार्टनर के साथ बिताएं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज की शाम शान्तिपूर्वक अपने प्यारे साथी के साथ बितायें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप जिम जाना शुरु करें ताकि आपको लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
कर्क राशि: घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी
5 of 13
कर्क राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा। एक साथ व्यायाम करने में अगर आपको अच्छा लग रहा है तो इसे आप लम्बे समय तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं। अपने खाने की आदतें सुधारें क्योंकि यह वो समय है जो आपको अच्छी सेहत को ओर ले जाएगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर करें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच-समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगायें कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें।
तुला राशि: रोमांस के मामले में अवसरों से भरा दिन है
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं। आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आज विद्यार्थी अगर अपने कैरियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण कैरियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।
वृश्चिक राशि: महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दे केवल
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। उनके आकर्षण में आप फंसने से बचें, क्योंकि यह रिश्ता स्थायी ना होगा। लेकिन, आज किसी रिश्ते की शुरुआत करने में कोई हर्ज नहीं है। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टैन्शन में आ जाएं।
धनु राशि: परिवार के साथ घूमने जाएंगे
10 of 13
धनु राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी परन्तु अपना मूड बनाये रखें और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें आज के दिन को बीतने दें कल फिर नई शुरुआत होगी।
मकर राशि: कड़ी मेहनत का फल मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा।
कुंभ राशि: आज मौके का फायदा उठाएं
12 of 13
कुंभ राशि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। आज मौके का फायदा उठाएं। आज उन लोगों के लिये अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। एक अच्छी नौकरी के लिये अवसर पाने होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी बौध्दिक क्षमता का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करना चाहिए। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं।
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अब आप अपने काम को ले कर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अपनी योजनाओं को आरम्भ कर अपने नेतृत्व का यश बढ़ाएं। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है।