यह पूरा हफ्ता प्रेमियों के लिए बहुत ही खास है क्योंकि वेलेंटाइन्स डे आ रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध के लिए कैसा रहेगा, जानिए।
विज्ञापन
मेष राशि: आप दोनों के मध्य मनमुटाव उभर सकता है
2 of 13
मेष राशि
वैसे तो इस सप्ताह वेलेन्टाईन डे का खुमार आपके मूड में शुमार हो सकता है लेकिन सप्ताह को पूरी तरह से आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। वेलेंटाईन डे से पहले आप टेडी डे या किस डे या फिर प्रोमिस डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं क्योंकि वेलेन्टाईन डे आते-आते आप दोनों के मध्य मनमुटाव उभर सकता है और इस बार आप दोनो ही अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं।जब तक कोई एक झुकेगा नहीं तब तक बात नहीं सुलझेगी।
विज्ञापन
वृष राशि: कुछ रोमांटिक प्लान बना सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वेलेन्टाईन डे के चक्कर में आप अपने प्रेमी को प्रभावित करने के लिए कुछ रोमांटिक प्लान बना सकते हैं और इसके लिए आप अपनी जेब की परवाह भी नहीं करेगें। आपकी भावनाएं अपनी जगह सही है लेकिन आपे से बाहर होकर कोई काम नहीं करना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर ना बनाएं और महंगे तोहफों से कोई ज्यादा प्रभावित होगा ये बात अपने जहन से निकाल बाहर करें। अपने प्रेमी जीवन को इतना मजबूत बनाएं ताकि तोहफो की जरुरत ही कभी महसूस ना हो।
मिथुन राशि: अपनी बातों में रोमांस और मस्ती शामिल करें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
समझदार होने के साथ आप एक बातूनी इंसान भी है इसलिए बातें करते रहने की यह आदत आपको इस सप्ताह भारी भी पड़ सकती है। यह सप्ताह वेलेन्टाईन वीक के रुप में मनाया जा रहा है तो आपको अपनी बातों में मस्ती और रोमांस को शामिल करना चाहिए ना कि चुनावी बातों को मुद्दा बनाकर चर्चा करनी चाहिए। चुनावी मौसम भले ही चल रहा हो लेकिन जरुरी नहीं कि आपके प्रेमी को भी इसमें दिलचस्पी हो! इसलिए केवल और केवल रोमांटिक बातें करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्यार की पींगे बढ़ा सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप अभी तक अकेले हैं तो इस वेलेन्टाईन तक आपको कोई ना कोई मिल सकता है जिसके साथ आप अपने प्यार की पींगे बढ़ा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ से आपको अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करने होगें तभी कुछ परिणाम सामने आ सकता है। एक बात का ध्यान रखें कि प्रेमी जीवन को आगे बढ़ाने के लिए आप स्टेप बाई स्टेप ही आगे बढ़े, लंबी छलांग लगाने की कोशिश में काफी कुछ टूट सकता है। "सहज पके सो मीठा होय" की बात को अपने दिमाग में सदा रखें।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्यार में उत्साह की कमी रहेगी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपकी जेब खाली हो सकती है जिससे आने वाले दो/चार दिन आपको इस बात का खेद भी बना रह सकता है जिससे आप अकेले रहकर ही झेलना पसंद करेगें। प्रेमी के साथ बातचीत कम हो सकती है। वेलेन्टाईन डे पर क्या होगा या आप क्या करना चाहते हैं, इस बात पर आप प्रेमी से बात करना नहीं चाहेगें या आपके आलस्य के कारण ये सप्ताह बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: लव लाईफ की बैटरी को रिचार्ज करें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
सप्ताह के आरंभ में आपको अपनी लव लाईफ थमी हुई सी नजर आएगी। इसका कारण आपको समझना होगा अन्यथा आने वाले समय में आपकी ये थमी हुई सी जिन्दगी दोनों के मध्य गहरी खाई बन सकती है। अपनी लव लाईफ की बैटरी को एक बार पूरे जोर-शोर से रिचार्ज करें और प्रेमी के साथ एकांत में कुछ समय बिताएं। यदि आपकी पहले की कोई लव लाईफ रही है तब उसके बारे में कोई चर्चा ना करें।
तुला राशि: रोमांस का नशा कम ना होने दें
8 of 13
तुला राशि
आप आसानी से प्रभावित होने वाले व्यक्ति हैं। प्रेमी जीवन की छोटी से छोटी बात भी आपको गुदगुदाए बिना नहीं रहती है। आप हर क्षण को जिन्दादिली से जीने की कला भी जानते हैं लेकिन इस सबके बावजूद इस सप्ताह आपका मूड उखड़ा सा रह सकता है। वेलेन्टाईन डे का आनंद शायद ही आप उठा पाएं। यदि किन्हीं कारणों से ऎसा होता भी है तब भी आपको अपना जोश कम नहीं होने देना चाहिए। जो दिन रोमांस से भरा हो बस उसे ही वेलेन्टाईन समझे। रोमांस का नशा कम ना होने दें और वेलेन्टाईन डे पर प्रेमी से ना मिल पाए तो अगले दिन सही! इसलिए अपना मूड बरकरार रखें।
वृश्चिक राशि: जिद्द के कारण डेट खराब कर सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
कभी-कभी आप बहुत ही जिद्दी रुप दिखा देते हैं और बिना बात की जिद के सामने प्रेमी को झुकना भी पड़ जाता है। एक बात के पीछे इतना भी ना पड़ जाए जिससे सामने वाले के दिल को ठेस पहुंचे। बिना बात की इस जिद के कारण आप रोमांटिक डेट को खराब कर सकते हैं। अपनी ना सही लेकिन प्रेमी की भावनाओं का ख्याल रख लें और शाम को रंगीन बना लें। जब देने पर आते हैं तब दानवीर भी बहुत हो जाते हैं लेकिन जब मूड ना हो तब आप सा कंजूस और मुंहफट इंसान भी कोई नहीं हो सकता। सप्ताह को बैलेंस करके चलें।
धनु राशि: लव लाईफ में कमियां ज्यादा नजर आ सकती है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
अपने प्रेमी जीवन में या अपने प्रेमी में मीन-मेख निकालना बंद करें और उसकी अच्छाईयों की तरफ भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आपको अपनी लव लाईफ में कमियां ज्यादा नजर आ सकती है जिसके कारण कुछ तनाव सा आप दोनों के मध्य उभर सकता है लेकिन आप कमियां देखना ही क्यूं चाह रहे है! ऎसा कोई रिश्ता नहीं जिसमें कुछ कमी ना हों लेकिन उन कमियों को दूर करना आप दोनों का काम है इसलिए लव लाईफ का नकारात्मक पहलू नजर अंदाज करते हुए रोमांस पर ध्यान दें।
मकर राशि: लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जाएगा क्योंकि आप वर्तमान में ना रहकर भविष्य की योजनाओं पर ज्यादा विचार कर सकते है। भविष्य के बारे में ज्यादा विचार ना करते हुए आप वर्तमान में जीना सीखें। भविष्य को कोई पकड़ नही पाया और ना ही आप इसे पकड़ने का प्रयास करें। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपकी सोच और नजरिए में फर्क देखा जा सकता है जो नकारात्मकता आपके प्रेमी जीवन में महसूस होती थी वह अब सकारात्मकता में बदल सकती है।
कुंभ राशि: सप्ताहांत तक आप डेट पर जा सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
वैसे तो यह पूरा सप्ताह वेलेन्टाईन वीक के रुप में मनाया जा रहा है लेकिन आपके लिए यह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।आपके मन-मस्तिष्क में ख्याल तो बहुत उभरेगें लेकिन उन्हें कैसे कार्यान्वित कर रोमांटिक माहौल बनाया जाए, इस पर आपका दिमाग सुन्न पड़ सकता है।यदि विचारों को मूर्त रुप नहीं दे पा रहे हैं तब आप अपने किसी मित्र की मदद ले सकते हैं इससे सप्ताहांत तक आते-आते आप दोनों एक डेट पर जा सकते हैं।
जरुरी नहीं कि हर बार और हर बात की बाल की खाल निकाली ही जाए।हर बात पर प्रतिक्रिया जाहिर करना भी जरुरी नहीं है। कई बार माहौल को सामान्य भी बनाए रखना चाहिए। यह भी जरुरी नहीं कि समयाभाव होने पर भी आप रोमांटिक डेट पर जाएं। आप दोनों का आपसी तालमेल कितना परफेक्ट है ये बात ज्यादा मायने रखती है। यदि तालमेल बढ़िया है तब आप दोनों के प्रेमी जीवन पर कोई भी अंगुली नहीं उठा सकता है। पास रहे या दूर रहें इससे आपके संबंधों में किसी तरह की खटास नहीं आनी चाहिए।