फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध की राशि में चन्द्रमा का गोचर आपके लिए कितना भाग्यशाली है जानिए

Wed, 14 Dec 2016 07:36 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज चन्द्रमा का संचार बुध की राश‌ि म‌िथुन में होने जा रहा है। इस राश‌ि में चन्द्रमा का गोचर आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली रहेगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: आज मेहनत का फल मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। आज आप अवांछित मतभेदों से बचने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर दें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल आज जरूर मिलेगा। आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। ध्यान रहें आग से सम्बन्धित कोई भी काम करते समय आप सावधानी बरतें।
विज्ञापन

वृष राशि: आमदनी से ज्यादा होंगे खर्चे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है। साधारण खाना लें और खूब पानी पीयें। आप जल्द अच्छा अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि: आज खुद को प्रभावित पाएंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे। आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे  के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें। इसका फायदा मिलेगा। आप हर तरह से परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक रूप से शुभ है दिन

5 of 13
कर्क राशि
चाहे आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। आज आपके अच्छे मूड और आत्म-विश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी। इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: रिश्ते में सावधानी बरतें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें । आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा। जिस व्यक्ति या संस्था के साथ आप पहले काम कर चुके हैं, वहां से आपको फिर काम का न्योता आयेगा, खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज सम्मान, पहचान और सफलता मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। आज आपके प्यार की जिन्दगी शुरू हो सकती है। आप अपने सपनों के सौदागर से मिल सकते हैं। शुरू-शुरू में आपसी विश्वास बढ़ाना रिश्ते के लिए फायदामंद रहेगा। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिये। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है। अगर आज आपका मन भारी हो गया है तो आज का दिन परिवार वालों के साथ बिताना अच्छा रहेगा। जो भी खबर या बात आपके परिवार वाले आपके साथ बांटना चाहते हैं उसे मन लगा कर सुनें।

तुला राशि: कुछ नया करने पर ध्यान दें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। आज रोड पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शारीरिक और मनसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। आज आप शारीरिक और मनसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। इसलिये आप निःसंकोच होकर कार्य कर सकते हैं। आज मानसिक परेशानी भी कम होगी तो आप अपने दोस्तों और घरवालों के साथ मजा कर सकते हैं।

धनु राशि: साथी से मतभेद दूर होंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। लेकिन इससे अंत में आपको संतुष्टी मिलेगी। जो लोग कम्प्यूटर से जुड़े काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। हो सकता है, आज आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो किसी और कम्पनी को जा रहा हो। बस इस मौके को हथिया लीजिए। जिन्हे जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा। आपको हाल ही में जोडों की परेशानी के बारे मे पता चला है पर आप परेशान न हों। अगर आपको जोड़ों में ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखायें।

मकर राशि: कोई खुशखबरी मिल सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। खास तौर से उनको जो कि अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आज आप खूब खुशियां मनाएंगे। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिये। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। जीवन में अनेकानेक मोड़ हैं और कभी भी कुछ भी हो सकता है। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिये कड़ी मेहनत करनी है। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं। और दूसरी तरफ यह वजन घटाने, कोलेस्ट्राल और दबाव को कम करने में भी मदद करता है

कुंभ राशि: आराम और मजे का है दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। हो सकता है कि आप दोनों का जल्दी ही प्रेमसंबंध शुरू हो जाए। आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टेन्शन में आ जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी समस्या है तो खुद को आराम करने का समय दें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर ना पड़ पाए।
विज्ञापन

मीन राशि: तनाव की स्थिति बन रही है

13 of 13
मीन राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। अपनों के साथ प्यार और खुले पन से पेश आएं। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। व्यावसायिक लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। हो सकता है कि कुछ अनापेक्षित बातें आपके पक्ष में हों और आपको इससे आत्मविश्वास मिले। शेयर बाज़ार में काम करने वाले लोगों के लिये भी आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। अगर कोई छोटी अवधि का निवेश करते हैं तो भविष्य में उसका उतना फायदा शायद न मिले जितना आप सोच रहे हैं। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें