जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: व्यापार के कारण व्यस्त रहेंगे आप
2 of 13
मेष राशि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। आज आपका ध्यान अपने रिश्तों पर छाए हल्केपन एवं बोरियत को दूर करने पर जाएगा। आप दोनों आज ठंडे दिमाग से इस विषय पर विचार करें। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए। आपका मन इस समय अपने काम में नहीं लग रहा है, जिसके कारण आप कुछ उदास भी हैं। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा, क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: करियर के बारे गंभीरता से सोचें
3 of 13
वृष राशि
पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। आज मौके का फायदा उठाएं। आज आपको अपने करियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें, क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह आपके लिए अच्छा दिन है जब आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे।
मिथुन राशि: विरोधी रहेंगे हावी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आपके प्रेम प्रसंगों में मुश्किल आ सकती है, क्योंकि आपका साथी कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा सकता है। मगर चिंतित ना हों दूरी आपके संबंध को अधिक मजबूत बनाएगी। आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। आप चिंता ना करें और अपने काम की ओर ध्यान दें। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: लाभ बढ़ाने के लिए शुभ दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिए वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। आपको किसी भी तेज या नुकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में ला सकता है बदलाव
6 of 13
आज आपका ही दिन है, क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक लाभ के हाथ आएं मौके का उठाएं फायदा
7 of 13
कन्या राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे, लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराए हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें।
तुला राशि:परिवार वालों से बहस ना करें
8 of 13
तुला राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। आज अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। कुछ भी गलत खाने से आज आपको पेट दर्द हो सकता हैं। जिस खाने का स्वाद जीभ पर रखते ही अच्छा लगता है, जरूरी नहीं है कि वह भोजन आपके शरीर के लिए भी अच्छा हो।
वृश्चिक राशि: घरेलु समस्याओं को होगा अंत
9 of 13
वृश्चिक राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। इधर-उधर से लिए गए सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। सभी देनदारियों का ध्यान रखकर उनको चुकता करने की ठोस योजना बनाएं। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है।
धनु राशि: नौकरी में बदलाव के संकेत
10 of 13
धनु राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है, लेकिन ये बात ध्यान में रखें कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिए। बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाएं। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें।
मकर राशि: प्रतिस्पर्धा से सावधान रहें
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों। आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं, लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे।
कुंभ राशि: काम पूरा करने के लिए करें मेहनत
12 of 13
कुंभ राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे, परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें। आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
आज आप अपने अधूरे सपनों को लेकर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गवाएं, बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं।काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो
किस दिशा में बढ़ें। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं।