फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इमेज को लेकर आज सतर्क रहें वृश्चिक राशि वाले, पढ़ें पूरा राशिफल

Thu, 13 Apr 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: खर्च के कारण होगा तनाव

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। यदि आप अपने संबंध की गतिशीलता व लम्बे समय तक चलने के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी परिवार के सदस्य या करीबी मित्र की सलाह लें। ये समय करियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। आप खुद पर सयंम बना कर रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपाते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक लाभ के अच्छे मौको की उम्मीद

3 of 13
वृष राश‌ि
अपने नियंत्रण से बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं और आपकी चतुराई जग जाहिर है। आपकी हंसी मजाक की आदत के व्यावसायिक व व्यक्तिगत क्षेत्र में चर्चा हैं। इसी वजह से आपको ऑफिस में कोई बहुत ही सम्माननीय काम करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे, लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। आप वजन घटाने के बाद न केवल मोटापे से छुटकारा पाएंगे, बल्कि जीवन का भी आनंद ले सकते हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: पदोन्नति के क्षेत्र में मिल सकती है खुशखबरी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्ट की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी, परन्तु अपना मूड बनाए रखें और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: अतिरिक्त आय की मिलेगी सूचना

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रखकर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। आप कफ और कोल्ड जैसी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: वित्तीय क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने की उम्मीद

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपका पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकता हैं। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: बड़ा निवेश करने से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रखकर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सबसे प्रेम से मिले। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं।

तुला राश‌ि: आय व खर्चे का हिसाब रखें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आपको अपने पार्टनर से एक नायाब तोहफा मिल सकता है। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिए अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे, लेकिन पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। आज आप खुश हैं जिससे दूसरे भी खुश रहेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: छवि बिगाड़ने वाले दोस्तों से रहें सावधान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे, क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, लेकिन पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जाएंगे। जिन्हें जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा।

धनु राश‌ि: निवेश का नया विकल्प तलाशेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप आराम करें, क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें, जो आप दोनो के हित में हो। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नए प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। मगर हो सकता है आज आप थोड़ी सी परेशानी या तनाव भरे काम में थोड़े व्यस्त हो जाएं।

मकर राश‌ि: आॅफिस में गुस्से पर रखें काबू

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आज अपने कार्यस्थल पर गुस्से को काबू में रखें। आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित करें। इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा।आज आपको एलर्जी हो सकती है, इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें।

कुंभ राश‌ि: एक नई साझेदारी की शुरुआत

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है, लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। पैसा यूं ही मत खर्च होने दें। सुबह टहलने जाएं या फिर ट्रेडमिल पर पाँच मिनट ज्यादा भाग सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: शेयर बाजार में निवेश करने के लिए शुभ दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सके। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिए बड़ा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे, जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें