आज मंगल का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है जहां केतु के साथ इनका संयोग बनेग। ज्योतिषशास्त्री इसे शुभ नहीं मान रहे हैं जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर।
विज्ञापन
मेष राशि: व्यावसायिक सपने पूरे होंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। याद रखें अगर आप बेरुखी से पेश आएंगे तो दूसरों की नजर में आपकी छवि बिगड़ सकती है। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आयेंगे। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिये जायेंगे। अत: आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। इसलिए जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन लाना चाहिये और कुछ काम मे व्यस्तता लायें।
विज्ञापन
वृष राशि: व्यापार में फायदा मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो। तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आपका कर्त्तव्य है कि शांतचित्त हों व विवादों में ना उलझें, क्योंकि विवाद से आप दोनों के बीच की निराशा एवं दूरियां ही बढ़ेंगी। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जायेंगे। अपनी कामयाबी पर गर्व कीजिए। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें कोई बीमारी हो सकती है। खुद को ढक कर और सूर्य से बचा कर चलें। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
मिथुन राशि: जोखिम उठाने से बचें आज
4 of 13
मिथुन राशि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। कम बातचीत व लड़ाई झगड़े के कारण आपके संबंध पर दबाव पड़ रहा है। आज अपने संबंध को सामान्य करने का प्रयास करें। आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। आपकी ताकत व विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चेक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: कोई आकर्षक प्रस्ताव मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। ऐसा लगेगा कि आप और आपका साथी एक दूसरे के लिए ही बने हैं। याद रखें कि एक दूसरे की देखभाल के प्रयास आपके संबंध में आगे के लिए नई जान डालेंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: व्यापार के लिए शुभ है आज का दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के बुरे व्यवहार से दुखी हैं। आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप बेकार की किसी भी बात में ना पड़ें और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते रहें। सितारे आज आपकी जिंदगी में कुछ हैरतअंगेज चीजें ला सकते हैं। मौके का लाभ लें। अपने पार्टनर से खुलकर प्यार जताएं। आज का दिन आपकी जिंदगी में बड़ा मोड़ लायेगा। यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: अच्छे चल रहे हैं दिन
7 of 13
कन्या राशि
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। आज आपका संबंध टूट सकता है। शांति से तर्कसंगत फैसला करें व सही रास्ता चुनें। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है। हो सकता है, बीमारी बहुत छोटी हो मगर लापरवाही ना बरतें।
तुला राशि: चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डाले और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आयेगी।
वृश्चिक राशि: तनख्वाह में बढ़ोतरी के संकेत हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह आपके लिए अच्छा दिन है जब आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और खुद को मनोरंजक गतिविधियों मे व्यस्त रखें ताकि आप अपना ऊर्जा स्तर बनाये रख सकें।
धनु राशि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है
10 of 13
धनु राशि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आपके द्वारा भले के लिए दी गई सलाह का आपके बच्चों पर नकारात्मक असर हो सकता है। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
मकर राशि: मुश्किल भरा रहेगा दिन
11 of 13
मकर राशि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवांछित हस्तक्षेप न करने दें। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे। ठीक खान-पान रखें, व्यायाम करें, और अच्छा सोचें और आप अच्छा महसूस करेंगे जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो।
कुंभ राशि: परिवाप व दोस्तों के साथ बिताएं दिन
12 of 13
कुंभ राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाई जा सकती हैं। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा इसलिए आज आप पूरी शक्ति से अपने घर वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर पाएंगे।
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। उच्चाधिकारी आज आपके कैरियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। गाड़ी बेचने के लिए सही समय बस आने ही वाला है, उसका इंतजार कर लें। आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपके खान-पान में सुधार होगा।