फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायदों से भरा रहेगा मकर राशि वालों के लिए आज का दिन, जानें अपना राशिफल

Wed, 12 Apr 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अमीर होने वाली योजनाओं से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपको जल्दी गुस्सा आता है तो जल्दी ही शांत भी हो जाता है। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाएं, जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे, लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें।आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है आपको सर्दी-गर्मी या फिर श्वास सम्बन्धित समस्या हो जाए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: फलदायक हो सकता है ​निवेश

3 of 13
वृष राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य के लिए प्रशंसा पाएंगे। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। इस समय किए गए आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें, चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: व्यावसायिक सफलता मिलने की उम्मीद

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन जैसे कि फिल्म देखने जाएं। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। मदिरापान से दूर रहें। हो सकता है आज आपको मानसिक तनाव रहे इसलिए शराब के बारे में ना सोचें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: अपने बनाए गए लक्ष्यों को करें पूरा

5 of 13
कर्क राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है, जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं। इसलिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे, जिनको हल करना औरों के लिए नामुकिन है। आज आप को किसी अनापेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज आप पानी के आसपास या अन्दर ना जाएं। आज पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि:किसी की मदद लेकर पूरी करें योजनाएं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। आपका सावधानीपूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नए-नए तरीके अपनाने चाहिए। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: साथी से वाद- विवाद करने से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। आज आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। हालांकि शुरू किया गया व्यायाम आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा। 

तुला राश‌ि: कानूनी मोड़ भी ले सकता है कोई विवाद

8 of 13
तुला राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गए थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें। कोई बीमारी हो सकती है। खुद को ढ़क कर और सूर्य से बचा कर चलें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: किसी कीमती चीज से दूर हो सकते है आप

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य या कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिए काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है। आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो या आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो। दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें।

धनु राश‌ि: भलाई का फल मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें, ताकि टैन्शन कम रहे।

मकर राश‌ि: फायदे का दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धी होगी। काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगाकर काम करना चाहेंगे। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नए काम का जोखिम ले सकते हैं। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें, वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। 

कुंभ राश‌ि: छुपी हुई प्रतिभा दिखाने का मिल सकता है मौका 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे, परन्तु यह तनाव दूर करने के लिए उचित समय है। अपने दर्द को सही करने के लिए उसके कारण का पता लगाएं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आसानी से हल हो जाएगी परेशानी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। आपको अपने काम को पूरे मजे से करना चाहिए। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कॉलरशिप न मिले। क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। फिट रहने को लेकर खुद को नजरअंदाज ना करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें