फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मामलों के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना राशिफल

Tue, 11 Apr 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में ना पड़े

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। आज आप किसी अनापेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानीपूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली गलतियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगाएं कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्ट में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। अपने बजट को संतुलित रखें और खर्च को सही तरीके से करें, तरक्की कायम रहेगी। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी।

म‌िथुन राश‌ि: सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे।आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। आज शायद आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। आज आपको आश्चर्य होगा कि सेहत पाने में इतना लम्बा समय कैसे लग रहा है। आपको महसूस करना होगा कि दिन में कितनी बार असुरक्षित खाना लेते हो और कितने दिन आपने अच्छा व्यायाम किया।
विज्ञापन

कर्क राशि: सोच समझकर करें दूसरों की मदद

5 of 13
कर्क राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: व्यावसायिक क्षेत्र से मिले मौको का फायदा उठाए

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपना संबंध टूटता नजर आएगा। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाई जा सकती हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिए आदर्श है। इस दिन किए जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन बिना सोचे समझे किए जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज आपके पद व व्यवसायिकता के कारण आपके सहकर्मी आपसे दबे हुए रहेंगे। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा। आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। अक्सर आपकी जिद आपको अपनों से दूर कर देती है। अपनों के साथ प्यार और खुलेपन से पेश आएं। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आप महसूस करेंगे कि आपका गुस्सा ही आपसे वो चीजें कहलवा रहा है, जिनको लेकर आप बाद में पछताने वाले हैं। आज आपका गुस्सा बहुत देर तक नहीं टिकेगा, पर गुस्से के वक्त कहे गए कुछ अनुचित शब्दों का बुरा असर काफी दिनों तक रहेगा। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे।

तुला राश‌ि: सह​कर्मियों का मिलेगा पूरा साथ

8 of 13
तुला राश‌ि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: संपत्ति खरीदने की योजना को फिलहाल टाल दें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। यदि आज आप अपने लिए कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिए, क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। 

धनु राश‌ि:  नया व्यावसायिक अनुबंध मिलने की उम्मीद

10 of 13
धनु राश‌ि
आप अपनी जान-पहचान के जरिए अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। अब वह समय आ गया है जब आपको अपनी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। आपके तारे आपको असन्तुलित खाने से बचा रहे हैं, इसलिए इस ऊर्जा का प्रयोग करके लाभ उठाएं। 

मकर राश‌ि: निवेश से बचें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा, क्योंकि आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। आज अगर आप अपने पार्टनर के चुनाव को लेकर माता-पिता को मनाने में लगे हैं तो आपको अपनी बात से उन्हे प्रसन्न करने में सफलता मिल सकती है। आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनाएंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। आज आप शारीरिक परेशानी से सावधान रहें। अगर ऐसा होता है तो आप कुछ व्यायाम या योग करें ताकि आपको दर्द से छुटकारा मिल सके।

कुंभ राश‌ि: आॅफिस में अपनी योग्यता दिखाने का मिलेगा मौका

12 of 13
कुंभ राश‌ि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है, इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लाएं। आपकी सम्प्रेषण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए शुभ

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे, ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें