फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के सितारे, इन राशि वालों के करेंगे वारे न्यारे

Fri, 11 Nov 2016 08:58 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
शुक्रवार का यह द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए धन, व्यापार, नौकरी, और पार‌िवार‌िक मामले में कैसा रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें ‌आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज धन लाभ का दिवस है

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। पछतावे से सुरक्षा भली। 
आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। 
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाये।

म‌िथुन राश‌िः कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें। 
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें

5 of 13
कर्क राशि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा।
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।
आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। इस स्थिति का भरपूर आनन्द उठाएं। यह आनन्द आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। अच्छा दिखाई देने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करें।
आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास करायें कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। आपका समय शुभ हो।
आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा। इसलिए हिचकिचायें मत। जैसे खर्च हो रहा है वैसे ही देर सवेर कमाई भी हो जाएगी।

तुला राश‌िः न‌िवेश के ल‌िए द‌िन अच्छा है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। इस यात्रा को आप हमेशा याद रखेंगे।
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है।
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिएक बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है। 

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।
किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने  की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।

धनु राश‌िः सोच समझकर आर्थ‌िक फैसला करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आपके प्रयासों से आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
आज आप किसी कैरियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी कैरियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही कैरियर का चुनाव कर सकें।
यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाइये कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाइये। आपको लगेगा कि आप तो शेयर बाजार के बड़े उस्ताद खिलाड़ी निकले।

मकर राश‌िः जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें

11 of 13
मकर राश‌ि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है।
अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। लेकिन, अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें।
आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिये। आज उनके लिये सबसे बढ़िया, अच्छी सोच वाली और संवेदनशील ऐसी वस्तु उपहार में खरीदिये। और इस खरीदारी के दौरान अपने लिये भी कुछ ना कुछ ले ही लीजिये।

कुंभ रा‌श‌िः काम में सफल होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे।क
यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा।
यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।
आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें