गुरुवार 10 नवंबर को बना है ग्रहों शुभ संयोग ऐसे में आज का दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः आज आपको थोड़ी परेशानी होगी
2 of 13
मेष राशि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको नौकरी बदलने से पहले सभी अच्छी बुरी बातों पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। अगर आपने निश्चय कर ही लिया है तो आप अपनी तलाश शुरू कर सकते हैं। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
विज्ञापन
वृष राशिः नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं। सभी सम्पर्क आपके लिए भाग्यशाली नहीं होंगे उनमें से कोई एक या दो ही आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपने अच्छा कार्य किया है।
मिथुन राशिः हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं।
आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं। सिर्फ खाने के लिये न खाएं बल्कि आपको इसमें भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ध्यान रखें की पौष्टिक भोजन ही आपको स्वस्थ रखने मे सहायक होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज का दिन बड़ा व्यस्त जाएगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है।
विज्ञापन
सिंह राशिः दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली है
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।
आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। लगातार काम करने से आपको अपने साथियों से भी इज्ज्त मिलती है।
हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहिए और आपके बजट लायक कोई अच्छा काम हाथ आये तो उसे पकड़ते भी रहिए।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है
7 of 13
कन्या राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी।
आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।
तुला राशिः कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाए रखें।
वृश्चिक राशिः आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें।
आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज आप अपना कार्यालय भी बदलने की सोच सकते हैं। इस अवसर को अपनी सुविधाएं बढ़ाने के लिहाज से उपयोग में लाएं।
आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नये प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। ज्यादा जोखिम न उठाएं। आप फायदे में रहेंगे। अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।
धनु राशिः आज का दिन काफी फायदेमंद है
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा।
आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। बेहतर होगा कि आप सावधानी बरतें ताकि आप खुद को चोट लगने से रोक पाए। ध्यान रहें कि आप जो भी काम करें बेहद सावधानी से करें और खुद को बिजली या फिर सड़क दुर्घटना से दूर रखें।
मकर राशिः छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए।
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा।
कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। अपनी आंखें सतर्कता पूर्वक खुली रखें क्योंकि आज आपको जो चीजें प्राप्त होंगी उनमें से एक वस्तु इतनी मूल्यवान है जिसे आप कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते थे।
कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं।
आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। अपनी उत्पादकता से उन्हें प्रसन्न करें।
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।
मीन राशिः रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं
13 of 13
मीन राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें क्योंकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसा करना भी जरूरी होता है।
हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।