मंगलवार का यह दिन आपके लिए कितना मंगलकारी है और किस मामले में अमंगलकारी रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का अपना राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: थकावट भरा रहेगा पूरा दिन
2 of 13
मेष राशि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें आपको इसकी जरूरत है। आपको पता है कि आप ढंग से काम नहीं कर पाएंगे तो क्यों ना आप घर जाएं और आराम करें।
विज्ञापन
वृष राशि: मिलने वाले उत्तरदायित्व के लिए तैयार रहें
3 of 13
वृष राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।
मिथुन राशि: आपके प्यार की ओर से तोहफा मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जायेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है। क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। फिट रहने को लेकर खुद को नजरअन्दाज ना करें। इसलिए इस बात को दिल से सोचिए की अगर आप व्यायाम के लिए जाएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज किसी झगड़े में ना पड़ें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए। कोई इंगेजमैन्ट या शादी अगर पिछले दिनों से लटकी हुई है तो आज उसका अन्तिम फैसला हो सकता है। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। बेहद सावधानी से रोड पर चलें और तेज रफ्तार से बचें। आज आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज सकारात्मक बदलाव व उत्साह महसूस करेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे। आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। घबराइये मत अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाइये। आप अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव व उत्साह महसूस करेंगे।
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। सारी परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी और जल्दी ही आप अच्छे हो जाएंगे।
तुला राशि: नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है
8 of 13
तुला राशि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके। आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तारे संकेत कर रहे हैं अगर आपका किसी यात्रा पर जाने का मन बन गया है तो उसे टाल दें। अगर हो सके तो कोशिश करें कि आप किसी वाहन के पीछे ना चलें। बाद में पश्चाताप करने से अच्छा होगा कि आप पहले ही सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: आज सावधानी बरतने की जरूरत है
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है। आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पायेंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। यह आपसी रिश्ता व प्रेम आपकी जिंदगी को उड़ने के लिए भरपूर पंख देगा। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। आज आर्थिक मामलों में अदायगी में देरी और नुकसान के संकेत हैं। इसलिए अनाप-शनाप खर्चे से बचें। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशि: आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे
10 of 13
धनु राशि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। आखिरकार आपके उच्चाधिकारी आपका साथ देंगे। अपने सभी संबंधों का फायदा उठाते हुए आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर लें, क्योंकि रोज-रोज जिन्दगी में ऐसे अवसर नहीं मिलते। आज आप अपने लिये कोई गहने अथवा सीडी आदि की खरीदारी करेंगे। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ग्रहों की स्थिति भी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर रही है। आप व्यायाम करना शुरू करें ताकि आपकी सेहत लम्बे समय तक बरकरार रहे।
मकर राशि: आज शारीरिक श्रम ज्यादा ना करें
11 of 13
मकर राशि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। आज आपकी शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें और अगर इस रिश्ते को लेकर आप आश्वस्त हैं तो अपने परिवार वालों व दोस्तों को समझाने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है। आज कमर से सम्बन्धित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। कमर की परेशानी से निजात पाने के लिए आप हलका-फुलका व्यायाम या योग भी कर सकते हैं ताकि दर्द से निजात मिल जाए। आज शारीरिक श्रम ज्यादा ना करें।
कुंभ राशि: आज आपको इज्जत और प्रशंसा मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे। आपकी लापरवाही से कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से आपके वाहन और आपको चोट लग सकती हैं।
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। अपने संबंधों में आपके द्वारा लाए गए बदलाव आज अपना असर दिखाएंगे। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाइये। ये भी देखिए कि इस राह में क्या क्या समस्याएं आ रही है, उन्हें तुरंत दूर करने के उपाय भी कीजिए ताकि आपकी कमाई में और वृद्धि हो सके। आप अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी।