फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चन्द्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, इसका लाभ मिलेगा इन राशियों को

Sat, 10 Dec 2016 10:35 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
चन्द्रमा का गोचर आज मंगल की राश‌ि मेष में होने जा रहा है। इस राश‌ि में चन्द्रमा का गोचर आपके ल‌िए क‌ितना लाभप्रद है जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः दिन आपके लिए अत्यन्त शुभ है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाले देगा। एक दोस्त बड़े आश्चर्यजनक रूप से आपके कामों में हाथ बंटाना शुरू कर देगा और आपकी ओर सम्मोहित हो जाएगा। इस रिश्ते की उपेक्षा ना करें, क्योंकि यह आगे सफल हो सकता है। आज बात आगे बढ़ाएं। दिन आपके लिए अत्यन्त शुभ है।
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें।
आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। वे चाहे आपसे ओहदे में बड़े हों या उम्र में। यदि इसमें आपको सफलता मिली तो परिणाम प्रशंसनीय हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः लोग आपसे प्रभाव‌ित होंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। अब ये आपके हाथ में है कि आप अपनी छवि बनाए रखें।
अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है। आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं। अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्सा करने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दें या फिर प्यार से हल करने की कोशिश करें।
कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आखिरकर आप कुछ देंगे तो पाने के भी सही हकदार आप ही बनेंगे। यही जिंदगी है।

म‌िथुन राश‌ि: आय बढ़ने की प्रबल संभावना है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। खैर जो कुछ भी हो आप जश्न मना सकते हैं। क्योंकि अब आपकी जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। आप सुख-शांति के मजे लें। 
पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। आज मौके का फायदा उठाएं। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। क्योंकि इससे आप अपने जीवन को सहज महसूस नहीं करेंगे तथा यह आपकी आय की क्षमता में भी बाधक हो सकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः धन लाभ म‌िलने का योग है

5 of 13
कर्क राशि
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज आपकी जिंदगी में जो भी मुद्दे आएं उनका हल सोच समझ कर ही लें।
आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।
अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। लेकिन, अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। सर्वदा खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पाएंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कहीं से पैसा आता दिखेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं।
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा।

तुला राश‌िः रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।
आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी। आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।
इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। अत: समय का इंतजार करना चाहिए तथा धैर्य से रहना चाहिए।

वृश्च‌िक राश‌िः नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के ल‌िए अच्छा द‌िन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े। अन्दर की आवाज को आज आप मानें। सफलता मिलेगी। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।

धनु राश‌िः आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आपको अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें अंत में आप अपनी यात्रा का खूब मजा लेंगे।
आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। और आपको वह मिलेगा भी। मौके को तरजीह दें, अच्छे कपड़े पहनें सब का ध्यान आप पर केन्द्रित रहेगा।
आज आप काम के बोझ को आसानी से सहन कर लेंगे। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मनियंत्रण व सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए। इन सब से आपको सफलता मिलेगी व कैरियर में भी वृद्ध‌ि हो सकेगी।
आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। वक्त तो लगा लेकिन देखिए आखिरकर आपको सब्र का मीठा फल मिला ना! इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाये।

मकर राश‌िः आज आपका दिन लाभदायक होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।
जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। आप अपने विक्रय राशि को बढ़ाने में समर्थ रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए भी रखें।

कुंभ राश‌िः लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।
अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। ये वो दिन है जबकि आपके कदम धरती पर नहीं टिकेंगे। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपका रुझान अपनी व्यावसायिक और सामाजिक योग्यताओं को बढ़ाने में रहेगा। समय निकाल कर अपनी ताकत और कमजोरी को पहचानने की कोशिश करें और फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करें। देखना आज किए गए सुधार लम्बे समय के लिए आपको लाभ देगा।
जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। आज आप गंभीरता से सोचिए कि लम्बे समय तक होने वाले आर्थिक फायदे के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं। अपनी पढाई या ट्रेनिंग पर किया पैसा जाया नहीं जाता इसका भविष्य में बड़ा फायदा होता है। अपने पर खर्च कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें