अक्तूबर महीने का पहला दिन आपके लिए नौकरी, व्यवसाय, प्यार और परिवार के मामले में कैसा है क्या आपके ऊपर आज बरसने वाली है माता की कृपा देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। इससे आपको अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी।
आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। वे चाहे आपसे ओहदे में बड़े हों या उम्र में। यदि इसमें आपको सफलता मिली तो परिणाम प्रशंसनीय हो सकता है।
आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें। इससे आप थोड़ा हल्का भी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो।
आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है, जिसमें आपने अपने साथी के साथ एक अच्छा लंबा समय व्यतीत किया हो, यह मौका ना केवल रोमांटिक यादगारों को समेटने का साबित होगा वरन् आपसी रिश्तों, प्यार एवं एक दूसरे को और अच्छी तरह समझने का भी होगा। अर्थात आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आएगा, जिसमें कि आप अपने साथी से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत कर सकें।
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है।
अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे। अत: आप उन महत्वपूर्ण व्यवसायियों से व्यवसाय के अच्छे गुण अपनाने की कोशिश करें। वे व्यक्ति जो आश्वस्त हैं एवं व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं तथा वे आर्थिक जोखिम उठाने को तैयार हैं उन्हे अच्छे व्यवसाय के अवसरों की कोई कमी नहीं है।
मिथुन राशिः शुभ समाचार मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है और आपको इस बात का एहसास भी नहीं था कि उच्चाधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी । आपको कोई इनाम भी मिल सकता है।
कैरियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था।
अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहिये आपका बैंक एकांउट बढ़ता रहेगा।
आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें। अगर आप ऐसा करने से सक्षम नहीं हैं तो आप परेशान हो सकते हैं और आपके सामाजिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है
5 of 13
कर्क राशि
तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें।
आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। ये सभी दिमागी कसरतें आपको सही दिशा में लेकर जाएंगी मगर अपने पांव जमीन पर रखें व अपने दिल की सुनें, क्योंकि आप लम्बे समय का वादा कर रहें हैं।
आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। आपका डर इस नींव को कच्चा कर देगा। इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।
आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें-अपने घर वालों के साथ टहलें या किसी क्रीड़ा स्थल पर फुटबाल आदि अपने मित्रों के साथ खेलें। मौसम का आनंद लें और साथ में कुछ व्यायाम भी करें। आप दिन समाप्त होने तक अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें।
आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए।
व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जायेंगे। आपके ग्राहक भी आपकी मेहनत देख रहे हैं। इस तरह चारों ओर से आपको आपके परिश्रम का फल मिलता दिखेगा। अपनी कामयाबी पर गर्व कीजिए।
अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें कोई बीमारी हो सकती है। खुद को ढक कर और सूर्य से बचा कर चलें। अपनी त्वचा को सूर्य से जलने से बचायें। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
कन्या राशि: निवेश फायदेमंद रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाएं इससे आपको तो लाभ होगा ही दूसरों को भी फायदा होगा।
आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही ले.
इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपके साथ है। आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं और वो भी बिना अधिक प्रयास के। बधाई हो। जब तक कि समय अच्छा है उसका पूरा लाभ उठाएं।
अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज सभी तरह के विकल्पो पर विचार कर लें, कुछ ऐसे विकल्प सामने होंगे जो आपको पहले कभी नहीं दिखे थे।
तुला राशिः धन के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा
8 of 13
तुला राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आज का दिन अपनों के साथ मजे करने का है। इस समय का भरपूर आनंद लें।
आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही।
पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। अगर अचानक कोई पैसा आज हाथ लगे तो उसे तुरंत बैंक में जमा कर दीजिए।
आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी और दर्द को आराम मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि आपकी सेहत पहले से सुधर रही है इसलिए चिन्ता ना करें।
वृश्चिक राशिः विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं।
अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय हें, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो खुद को श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।
योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। ध्यान लगाने से आपको शान्ति मिलेगी और भावनात्मक विचार भी बदलेंगे।
धनु राशिः व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है।
आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। इसलिए बहुत जरूरी है आज से आप हर छोटे बड़े खर्चे का पूरा-पूरा हिसाब किताब रखें।
आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आज आपको चैन नहीं मिलेगा और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पायेंगे। आप खुद का संयम बना के रखें। आप अपने साथी के साथ भी संयम बना के रखें।
मकर राशिः जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है
11 of 13
मकर राशि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।
आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें।
अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही आपको नौकरी बदलने से पहले सभी अच्छी बुरी बातों पर एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। अगर आपने निश्चय कर ही लिया है तो आप अपनी तलाश शुरू कर सकते हैं।
आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। सर्वदा खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पायेंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है।
आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज आपको बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा। इसलिए इन दिनों को मस्ती में गुजारें।
कुंभ राशिः आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। पछतावे से सुरक्षा भली।
आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे।
जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
आज आपके अच्छे मूड और आत्म-विश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी। इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। ऐसे कार्य करें जिससे आपका मूड अच्छा रहे और आप अच्छा और मजबूत महसूस करें।
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। इस समय आपके परिवार वाले शायद आपसे मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। आप बड़े हिम्मत वाले हैं और काम के बोझ में भी हार नहीं मानते। ये आपकी वो काबिलियत है, जो ज्यादातर लोगों में नहीं होती। इस राह पर आगे बढ़ते रहें।
पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। आपके व्यक्तिगत प्रयास व प्रतियोगता आपको विजयश्री दिलवाएगी। पिछले समय के पाठ आपको सही निवेश के लिये प्रेरित करेंगे।
आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। याद रहे, स्वास्थय ही सब कुछ हैं इसलिए जो भी खर्चा आप कर रहे हैं यह सोच कर करें कि यह भविष्य में आपके काम आएगा। योग भी शुरू करें इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।