फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे, जाने अपना राशिफल

Sat, 09 Dec 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आर्थिक लाभ के संकेत हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। इस तरह हो सकता है, आपको अपनी आय बढ़ाने का एक बढ़िया रास्ता भी सूझ जाये।

म‌िथुन राश‌ि: आज धन प्राप्ति के नए तरीके मिल सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धि आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। यदि आप खेल, कला या फोटोग्राफी में रूचि रखते हैं, तब इनसे आपको धन की प्राप्ति के तरीके मिल सकते हैं। इस विशेष अवसर का पूरा लाभ उठाएं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: लेन-देन के बड़े निर्णय लेने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। आप पाएंगे कि आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेंदारियों से भटका हुआ है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित कर सके तो आप पाएंगे कि आप बहुत आगे निकल गए हैं। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज कुछ खास लोगों से मुलाकात संभव

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे विभाग का है तो उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है। कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। 

तुला राश‌ि: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी

8 of 13
तुला राश‌ि
व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: परिवार में मनमुटाव हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं। इससे आपको लंबे समय में बहुत लाभ मिलेगा।

धनु राश‌ि: आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपके साथ होते हैं। आपको उन्हें आपकी मदद करने पर धन्यवाद देना चाहिए। आज आपको इस बात का आश्चर्य होगा कि आपने काम की सही दिशा चुनी है या नहीं। ऑफिस में काम के बोझ के कारण आप अपने कैरियर को बदलने के बारे में सोचेंगे। आपको अपने सभी विकल्पों के बारे में सोच लेना चाहिए, इससे आपको फायदा ही होगा। 

मकर राश‌ि : आज पैसे की कमी महसूस हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। आप आज अपने सही पार्टनर से मिल तो जाएंगे पर डेटिंग की बात नहीं बन पाएगी। चिन्ता न करें। आगे जल्दी सफलता मिलेगी।विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। 

कुंभ राश‌ि: आज व्यवसाय सही दिशा में आगे बढ़ेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपनी जुबान पर काबू रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। अगर आपकी योजना है तो आज आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इस दिशा में आज आप अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आज आप अपने नए काम की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें