फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, जानें अपना राशिफल

Fri, 08 Dec 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज धर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और सामाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज का दिन बढ़िया से बीतेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए। जो भी हो यह ऐसा धन है जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। चूंकि यह धन आपको भाग्य के सहारे मिला है तो क्यों नहीं इससे कुछ खास करते। 

म‌िथुन राश‌ि: आज अपने विरोधियों को हावी न होने दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है।
विज्ञापन

कर्क राशि: अपने लक्ष्यों को लेकर जागरुक रहें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं। आज आपको सेहत को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। अच्छी सेहात के कारण आप बाहर टहलने जा सकते हैं और अपना मनपसन्द खेल भी खेल सकते हैं। आज पूरे दिन आपके अंदर ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन बढ़िया रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज बीमारी से घिरे रह सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। अगर कोई छोटी अवधि का निवेश करते हैं तो भविष्य में उसका उतना फायदा शायद न मिले जितना आप सोच रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए किसी और दिन सोचें। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज उन्हें टहलने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं। वो जल्दी ही ठीक हो जाऐंगे। आपको खुशी होगी कि आपने अपना वक्त उनकी जांच में लगाया।

तुला राश‌ि: आज सामान खोने का डर है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यापार में आज फायदा होने का योग है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। 

धनु राश‌ि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नये प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। 

मकर राश‌ि : आज साथियों का सहयोग मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए आपको उनके लिए कुछ करना चाहिए। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे।

कुंभ राश‌ि: आर्थिक लाभ मिलने के योग है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाइये। आप अपनी योग्यता को कम करके मत आंकिये। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो यह तय है कि आगे आपको इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि : आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है, खास तौर से यदि आप विद्यार्थी हैं और आपने विदेश में कहीं दाखिले या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो ये खुशखबरी विदेश में आपकी नौकरी से संबंधित भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ती रहेगी और उनका ध्यान इस समय अपनी पढ़ाई पर ही रहेगा। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे करियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें