फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आमदनी में इजाफा हो सकता है, जानेें अपना राशिफल

Tue, 07 Nov 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: कोई खुशखबरी मिल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। अगर आपने पहले से ही विदेश में निवेदन कर दिया है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: आमदनी में इजाफा होगा

5 of 13
कर्क राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज व्यापार में अच्छा लेन-देन हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।

तुला राश‌ि: किसी से झगड़ा हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पढ़ाई अच्छे से होगी लेकिन ध्यान केन्द्रित करना होगा। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जिसके साथ आप पूरी जिन्दगी बिता सकते हैं। आप कुछ आगे बढ़ेंगे, पर अन्ततः आपको लगेगा कि आप उसकी तरफ खिंचे जा रहा हैं। संभल कर चलें। वैसे आपका ध्यान उसके आन्तरिक गुणों पर टिका हुआ है। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिये। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है।

धनु राश‌ि: आज विदेश से अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। 

मकर राश‌ि: साझेदारी में नुकसान हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। 

कुंभ राश‌ि : आर्थिक सुरक्षा को लेकर आज चिंतित रहेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आपका दिमाग भटकता रहा तो हो सकता है, आप अपना समय व ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर दें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी नई योजना पर काम करना शुरू करना चाहिए। इससे आपके करियर में वृद्धि ही होगी। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: सरकारी काम पूरे होंगें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें। आज एक हाथ से आया, तो दूसरे से गया? आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर अचानक बहुत बड़ा खर्चा आ जायेगा और आप चिंता में पड़ जायेंगे। इसका मतलब अच्छे के साथ कुछ कड़वे का भी स्वाद लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें