ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: आज पुरानी गाड़ी बेचने के लिए दिन बढ़िया है
2 of 13
मेष राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन
वृष राशि: आज सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंसे
3 of 13
वृष राशि
अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
मिथुन राशि: आज अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें।आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
कर्क राशि: अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है
5 of 13
कर्क राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेंदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
तुला राशि: आज कोई साक्षात्कार का शुभ समाचार मिल सकता है
8 of 13
तुला राशि
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा।
वृश्चिक राशि: आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है इसमें आपका भाग्य भी शामिल हो सकता है, या कोई खेल हो सकता है, अथवा यह कोई पैतृक संपत्ति हो सकती है। इस संपत्ति को प्राप्त करें तथा इसे किसी बैंक में जमा करा दें ताकि निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े।
धनु राशि: आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। परन्तु अगर आप इसके प्रत्येक पहलु को परख सकें और आपके अनुसार यह खरा साबित हो तो आप निवेश कर सकते हैं। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं।
मकर राशि : व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है
11 of 13
मकर राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।
कुंभ राशि: आज संपत्ति का लेन देन करना आपके फायदे में होगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। लेकिन, शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे।
मीन राशि: वित्तीय योजना के झांसे में फंसने से बचें
13 of 13
मीन राशि
आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। इन विकल्पों पर पूर्ण विचार कर निर्णय करें। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। क्योंकि अंतत: इससे आपका नुकसान ही होने वाला है। इसलिए ख्वाबों की दुनिया में नहीं बल्कि हकीकत की जमीन पर रहिये।