फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन 5 राशि वालों का कोई सपना साकार हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Sat, 04 Nov 2017 07:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी ही मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपने जितनी मेहनत की है, अब आपको बैठ कर इसका मजा लेना चाहिए। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज आपकी छवि बिगड़ सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पाएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। बुरे लोगों के साथ से आपको बहुत नुकसान हो सकता है। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें। आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। 

म‌िथुन राश‌ि: आज लंबी निवेश योजना से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: सफलता का सेहरा आपके सिर होगा

5 of 13
कर्क राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: नकारात्मक लोगों से आपकी छवि बिगड़ सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें। आप सावधान रहें और किसी भी विवाद में ना पड़ें। बस अपने करीबी दोस्तों पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अच्छा रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। 

तुला राश‌ि: आज नई साझेदारी से परहेज करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अपने परिवार के बीच समय गुजारेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 

धनु राश‌ि: आज साझेदारी के लिए दिन सही नहीं है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

मकर राश‌ि: आज शादी के लिए सकारात्मक संकेत हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। 

कुंभ राश‌ि: अचानक पैसा मिल सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धि या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज आपका सपना साकार हो सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबरायें नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें