फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 राशि वाले आर्थिक रूप से होंगे प्रभावित, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sat, 02 Dec 2017 08:24 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌िः करियर सलाहकार की लें सलाह

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अगर आप सोचते हैं कि करियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय करियर सलाहकार से सलाह लेने का है। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः अार्थिक लाभ मिलने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि
थोड़ी देर से आपको ये महसूस हो रहा है कि अपनी परियोजनाओं को सही समय पर पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। ये इसलिए भी है कि आपके आस पास काफी विवाद करने वाले विघ्नकारी लोगों का जमघट है। आपको उन्हे संगठित करने के लिये कुछ करना होगा। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। 

म‌िथुन राश‌िः काम पर लगाए ध्यान

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशिः सुरक्षित व्यवसायों की ओर आकर्षित होगा ध्यान

5 of 13
कर्क राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं, इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। आपको अपने काम को पूरे मजे से करना चाहिए। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। अगर आपको कोई परेशानी आए तो भी अपने मार्ग से ना हटें।  पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः नकारात्मक लोगों से रहें दूर

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप उन लोगों से दूर रहें, जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं, लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा।  आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है।

तुला राश‌िः कानूनी मामले में चुकानी पड़ेगी बड़ी रकम

8 of 13
तुला राश‌ि
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं, लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है, क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये, जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः मेहनत का मिलेगा फल

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे, जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पाएंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्च के मुकाबले आय अच्छी हो रही है। यह स्थिति एकदम अद्भुत है। 

धनु राश‌िः अपने करीबी लोगों का खासतौर पर रखें ख्याल

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। जो व्यवसायकर्ता पर्यटन क्षेत्र में हैं, उनके खुले स्वभाव और जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वो काफी आगे बढ़ सकते हैं। आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज आपको अपने प्रिय लोगों का ख्याल रखना होगा। हो सकता है, आपका कोई करीबी बीमार हो।

मकर राश‌िः आर्थिक ‌स्थिति सुधरने की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। इसके लिए कुछ अतिरिक्त काम करना पड़े, तब भी अपने भविष्य के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये इसे अवश्य करें। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

कुंभ राश‌िः आर्थिक नुकसान की होगी भरपाई

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे, उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा, लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः विरोधी आपके आत्मविश्वास को कम करने की करेंगे कोशिश

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। अपने दिमाग में आप उनकी बात को घर ना करने दें। आप अपनी अच्छाई पर ही भरोसा करें तो अच्छा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें