फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बुधवार का दिन किसके लिए रहेगा फायदेमंद

Wed, 29 Nov 2017 10:16 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌िः समस्या खड़ी करने वाले व्यावसायिक मुद्दो को छेड़ने से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः सोच विचार के बाद करें निवेश

3 of 13
वृष राश‌ि
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना हो। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें और अपने बारे में अच्छा महसूस करें। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। 

म‌िथुन राश‌िः मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर सतर्क रहें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को लेकर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे, लेकिन आपको इससे परेशान नहीं होना चाहिए, बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशिः किसी नए का जोखिम लेने का शुभ दिन

5 of 13
कर्क राशि
यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है, लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यावसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नए काम का जोखिम ले सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आसानी से निपट लेंगे नई चुनौतियों से

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। कॉरपोरेट जगत और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की की उम्मीद करें, क्योंकि उन्हें आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपके सामने नई चुनौतियां होंगी। आप उन चुनौतियों से आसानी से निपट लेंगे 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः होशियारी से करें किसी नए करार पर हस्ताक्षर

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। 

तुला राश‌िः मार्ग दर्शन के लिए लेंगे आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिए अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः कोई अपना खड़ी कर सकता है आपके लिए परेशानी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें, लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा, जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। 

धनु राश‌िः तरक्की मिलने की संभावना

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा। जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कईं जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। 

मकर राश‌िः साथी की तबियत को लेकर रहेंगे परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। 

कुंभ राश‌िः विदेशी ग्राहकों से होगा बड़ा आर्थिक फायदा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिए, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नए ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः समय पर पूरा करें अपना काम

13 of 13
मीन राश‌ि
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना काम समय पर पूरा कर सकें। आप में से कुछ लोगों को अपनी मेहनत का प्रतिफल तनख्वाह में वृद्धि के रूप में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों को कुशलता से सुलझा लेने के कारण आपको प्रशंसा मिलेगी। अगर आप इसी तरह मेहनत व लगन से काम करते रहे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें