फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये राशि वाले आज सोच समझकर करें खर्च, जानें अपना राशिफल

Tue, 28 Nov 2017 09:05 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपनी जिम्मेदारियों से न भागे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी, जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया, जिसका फल आपको अब मिलेगा। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेंदारियों से भागना ठीक नहीं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए, जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिए हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।

म‌िथुन राश‌िः जीवन में शुभ परिवर्तन होने के संकेत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है। ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें, वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः खर्चों में होगी बढ़ोतरी

5 of 13
कर्क राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं, इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। जहां तक आपके करियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। 
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हो सकता है कि दवाइयों पर भी कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़े। परेशान ना हों ये सब हमेशा ऐसा ही नहीं रहेगा, ये सब तो कुछ समय के लिए ही है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपने ज्ञान का दायदा बढ़ाने की कोशिश करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं, जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः ठंडे दिमाग से परिस्थिति को संभाले

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों, लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। 

तुला राश‌िः खर्च की आदत को सुधारें

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। अपने फोन के पास ही रहें, जिससे आप इस मौके को खो ना बैठें। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिए अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। आप के जोड़ों में दर्द रहेगा, इसलिए इन्हें आराम दें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। 

धनु राश‌िः अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका लगातार काम करते रहना ही है। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। 

मकर राश‌िः व्यावसायिक विरोधियों से रहें सावधान

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। 

कुंभ राश‌िः लंबित कार्य होंगे पूरे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः जोखिम भरे व्यावसायिक अवसरों को हाथ ना लगाएं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें और छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओं से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। अत: इन दिनों किसी भी आर्थिक पूंजी निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही जोखिम भरे व्यावसायिक अवसरों को हाथ ना लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें