ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिःअचानक आए धन से मिलेगी राहत
2 of 13
मेष राशि
आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है।कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रत्याशित अवसरों के लिए निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन
वृष राशिः अपने गुस्से पर काबू रखें
3 of 13
वृष राशि
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें। जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें।
मिथुन राशिः आर्थिक सलाहकार की मदद लेने की जरूरत
4 of 13
मिथुन राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी, साथ ही वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः सहकर्मी खड़ी कर सकते हैं मुश्किलें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। आपके सहकर्मी आपका लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे। नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन
सिंह राशिः निजी क्षेत्र में दिखाई देगा उन्नति का माहौल
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा, लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः गलतफहमी और विवाह करेंगे निराश
7 of 13
कन्या राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें, जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन न बना पाने के कारण आपकी प्राथमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को लेकर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है।
तुला राशिः नए विचार और नई योजना पर करें विचार
8 of 13
तुला राशि
आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। ये आपकी औरों को मदद करने की इच्छा का भी फल है। इसी तरह अच्छा काम करते रहें। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नए प्रयोग करें। नए विचार और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। इस मामले में दूसरों को दखल नहीं देने दें।
वृश्चिक राशिः नकारात्मक सोच सेहत बिगााड़ सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है। यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठाएं, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है।
धनु राशिः सावधानी से चलाएं वाहन
10 of 13
धनु राशि
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें। ध्यान रहे, आज यात्रा करते समय आप वाहन ठीक से चलाएं, क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने के संकेत हैं।
मकर राशिः जल्दबाजी में न लें कोई अहम निर्णय
11 of 13
मकर राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। यदि आप चिकित्सा या औषधि के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा।
कुंभ राशिः साथियों के अनुभव का खुद को आगे बढ़ाने में करें इस्तेमाल
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। आज जब आप अपने ही क्षेत्र में कुछ विशेषज्ञों से मिलेंगे तो आप करियर में आगे बढ़ जाएंगे। आप उनके ज्ञान और अनुभव का प्रयोग अपने किसी काम को आगे बढ़ाने में करेंगे। इन लोगों से मदद मांगने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे।
मीन राशिः व्यवसाय के नए विकल्प पर एक बार ओर सोचें
13 of 13
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। आज आपके समूह के सदस्य आपकी पूरी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। समय पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका काम समय पर पूरा हो पाएगा। इसलिए इस समूह के मनोबल को बनाकर रखना आपके और आपके संस्थान के लिए लाभदायक होगा। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नए विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा।