फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 राशि वालों को आज हर क्षेत्र में मिलेंगे मौके, जानें अपना राशिफल

Wed, 22 Nov 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌िः छिपी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

2 of 13
मेष राश‌ि
कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। आज खर्चें ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में हैं कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखाएं। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित न होएं। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपनी योग्यताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें, क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। करियर में आर्थिक लाभ के नए मौके सामने आएंगे। 

म‌िथुन राश‌िः लाभकारी होगा निवेश

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं, तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है कि आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें।
विज्ञापन

कर्क राशिः लेन देन को लेकर हो सकता है पछतावा

5 of 13
कर्क राशि
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी। हाल में किसी लेन-देन को लेकर आज आपको कोई पछतावा हो सकता है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है या आपकी आमदनी का जरिया ठप हो गया, जैसे नौकरी गई, तो समझिए कि आप अभी मुश्किल में आने वाले हैं। आज जरूरत है वह रास्ता निकालने की कि कैसे दिया गया उधार जल्दी से जल्दी वापस आए और कोई नौकरी भी जल्दी हाथ लगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः लंबे समय से चल रही समस्या होगी खत्म

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं, जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः पदोन्नति से संबंधित मिल सकती है कोई शुुभ खबर

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है, लेकिन परेशान ना हों। ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। 

तुला राश‌िः अार्थिक सलाहकार की लें मदद

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नई नौकरी तलाश रहे हैं।  अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चें की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः आर्थिक लाभ को सुरक्षित निवेश में लगाएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी। आज आपको महसूस होगा कि आपने किसी बड़ी परेशानी का समाधान ढूंढ लिया है। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है।

धनु राश‌िः लक्ष्य को लेकर तनाव न लें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें, बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है, लेकिन जरूरी बात ये है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं। 

मकर राश‌िः आजीविका को लेकर कोई नई योजना शुरू करें

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिए आवेदन दिया है, तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिए।  आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा, क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें। आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें।

कुंभ राश‌िः सभी खर्चें का हिसाब रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा, जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकाले नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः लंबे अरसे बाद मिलेगा समस्या का समाधान

13 of 13
मीन राश‌ि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे, अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। आज के दिन आपको लंबे समय से लंबित उन्नति मिल सकती है। हो सकता है कि आप इसकी अपेक्षा लंबे समय से कर रहे हों, लेकिन देर आए दुरूस्त आए। इस उन्नति से आपको एक लंबे अरसे के बाद समाधान मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें