कुंभ राशि
आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। सावधान रहें, आप जहां भी जाते हैं, सभी आंखें आप पर टिक जाती हैं। लेकिन उनके आकर्षण में आप फंसने से बचें, क्योंकि यह रिश्ता स्थायी ना होगा। लेकिन, आज किसी रिश्ते की शुरुआत करने में कोई हर्ज नहीं है। पदोन्नति के साथ उत्तरदायित्व भी आपके साथ हैं। इस जिम्मेदारी से आपका आत्मविश्वास व जिज्ञासा बढ़ेगी। आपको सबसे ज्यादा प्रबन्धकीय उत्तरदायित्वों और सकारात्मक विचारों की जरूरत होगी। इसी के साथ अपनी सीमाओं को बढ़ाते हुए कल का मार्ग प्रशस्त करें।