फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जानें अपना राशिफल

Sun, 21 Jan 2018 08:46 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धि के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। 

म‌िथुन राश‌ि: आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। 
विज्ञापन

कर्क राशि: विदेश यात्रा का योग बन रहा है

5 of 13
कर्क राशि
आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि काम के बीच में आप आराम भी करते रहें। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

तुला राश‌ि: अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे।आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज नुकसान हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज संभव है कि आप कोई ऐसी कंपनी में काम शुरू करें, जहां पर कर्मचारियों के लिये बड़ा अच्छा माहौल है। इस काम के जरिये आप अपनी संपूर्ण क्षमता का उपयोग कर पा रहे हैं। इस तरीके से अपने आप को इस संस्थान के सदस्यों के अनुरूप ढालकर एक अच्छा सदस्य बनना चाहिये। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। इसलिए निवेश करने के मामले में अभी पुराने तरीकों पर ही कायम रहें। ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।

धनु राश‌ि: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए। 

मकर राश‌ि : आज का समय तनाव में रहेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। वे चाहे आपसे ओहदे में बड़े हों या उम्र में। यदि इसमें आपको सफलता मिली तो परिणाम प्रशंसनीय हो सकता है।

कुंभ राश‌ि: संपत्ति के विवाद में फंस सकते है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन कुछ अच्छी खबर आपके लिये ला सकता है। आप धैर्य और उत्तेजना के साथ इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आपकी उपलब्धि से परिजनों का सीना भी गर्व से फूला नहीं समाएगा। करियर के लिहाज से यह दिन आपके जीवन का एक अहम दिन साबित हो सकता है। अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। यह आपके लिए अत्यन्त लाभकारी है क्योंकि निकट भविष्य में जमीन की कीमत काफी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: पर्यटन के क्षेत्र में धन लाभ मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। कार्यस्थल से बाहर निकलने तक रोमांस को ज्यादा तूल देने से बचें। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। आपके व्यक्तिगत प्रयास व प्रतियोगता आपको विजयश्री दिलवाएगी। पिछले समय के पाठ आपको सही निवेश के लिये प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें