फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को कोई अचानक लाभ मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Mon, 22 Jan 2018 07:27 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अचानक लाभ मिल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: चुनौती का सामना करने में सफल होंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सब से प्रेम से मिलें। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। हालांकि सभी संबंध उतने लाभदायक ना भी हों तो भी उनमें से किसी ना किसी से अपको लाभ जरूर मिलेगा। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। आर्थिक हालात ठीक हों तो बड़ी मुश्किल से निपटना आसान हो जाता है। 

म‌िथुन राश‌ि: आज का दिन आपकी जिंदगी में बड़ा मोड़ लायेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए। सितारे आज आपकी जिंदगी में कुछ हैरतअंगेज चीजें ला सकते हैं। मौके का लाभ लें। अपने पार्टनर से खुलकर प्यार जताएं। आपको भी वैसा ही प्यार मिलेगा। आज का दिन आपकी जिंदगी में बड़ा मोड़ लायेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

5 of 13
कर्क राशि
यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिये।आपको पता भी नहीं लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जायेगी। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी और इससे आपको बड़ी खुशी होगी। असल में यह आपकी निंरतर और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, जो आज कुछ अल्प अवधि के लाभ मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

वृष राशि: नई नौकरी की तलाश पूरी होगी

6 of 13
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें। संभलकर कोई कदम उठायेंगे तो ही अच्छा होगा। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है।अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। 

तुला राश‌ि: आज अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है इसमें आपका भाग्य भी शामिल हो सकता है, या कोई खेल हो सकता है, अथवा यह कोई पैतृक संपत्ति हो सकती है। इस संपत्ति को प्राप्त करें तथा इसे किसी बैंक में जमा करा दें ताकि निकट भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज आपको सावधान रहना पड़ेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इसलिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बना के रखें। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। अगर अचानक कोई पैसा आज हाथ लगे तो उसे तुरंत बैंक में जमा कर दीजिए।

धनु राश‌ि: आज कानूनी मुद्दा आपके पक्ष में रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। 

मकर राश‌ि : जमीन संबंधी व्यवसाय से फायदा मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। यह समय जमीन जायदाद जैसी अचल सम्पत्तियों पर निवेश के लिए उपयुक्त है। व्यवसायिक तौर पर देखा जाय तो सही मायने में अचल सम्पत्तियों पर पैसा खर्च करना आपके लिए फायदेमंद है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा साथ ही आज आप जो निवेश करने वाले हैं उससे आपके वित्तिय कोष पर कोई असर पड़ने वाला नहीं हैं। 

कुंभ राश‌ि: अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। सावधान रहें, आप जहां भी जाते हैं, सभी आंखें आप पर टिक जाती हैं। लेकिन उनके आकर्षण में आप फंसने से बचें, क्योंकि यह रिश्ता स्थायी ना होगा। लेकिन, आज किसी रिश्ते की शुरुआत करने में कोई हर्ज नहीं है। पदोन्नति के साथ उत्तरदायित्व भी आपके साथ हैं। इस जिम्मेदारी से आपका आत्मविश्वास व जिज्ञासा बढ़ेगी। आपको सबसे ज्यादा प्रबन्धकीय उत्तरदायित्वों और सकारात्मक विचारों की जरूरत होगी। इसी के साथ अपनी सीमाओं को बढ़ाते हुए कल का मार्ग प्रशस्त करें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज आपका दिन लाभदायक होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। आप भी साथी को उपहार देकर आश्चर्य चकित कर सकते हैं। वे जो फिल्म जगत या रंगकर्म से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन सही है। आज इसी क्षेत्र का कोई व्यक्ति आपकी मदद करने आगे आ सकता है। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। आप अपने विक्रय राशि को बढ़ाने में समर्थ रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए भी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें