फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः इन 5 राशि वालों के बिजनेस पर पड़ेगा असर

Tue, 21 Nov 2017 09:15 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः उच्चाधिकारी आपके प्रयासों की करेंगे सराहना

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के वृश्चिक राशि में प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ साथ वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक तौर पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्यों और प्रयासों की सराहना की जा सकती है। साथ ही तुला में शुक्र के प्रभाव से सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है, मगर व्यावसायिक रूप से आपको लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव से आपको सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यावसायिक तौर पर समय रहेगा ठीक

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिन व्यावसायी जातकों के लिए शुभ नही होगें, उन्हे वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही खर्चों में भी इजाफा हो सकता है। सूर्य के वृश्चिक में प्रभाव के कारण विवाहित जातकों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, मगर साथ ही एक दूसरे के प्रति प्रेम भी विद्मान रहेगा। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहने की उम्मीद कर सकते हैं।  तुला में शुक्र के प्रभाव से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मान सम्मान बढ सकता है, जिससे आपके तन और मन में सकारात्मक उर्जा का विकास रहेगा।

म‌िथुन राश‌िः विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के वृश्चिक राशि में प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। तुला राशि में शुक्र के प्रभाव से दूसरों के ध्यान को आकर्षित करने में सफल रह सकते हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर को सही दिशा मिल सकती है, साथ ही निजी जीवन अच्छा गुजरेगा और प्रेम संबंधों में आनंद के पल व्यतीत करेंगे। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अपने जीवनसाथी से मतभेदों से बचना होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशिः व्यावसायिक तौर उठाना पड़ सकता है नुकसान

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपका मन विचलित रहेगा। व्यावसायिक तौर पर भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही तुला में शुक्र के प्रभाव के कारण आप कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं और इसके साथ-साथ कपड़े या फैशन संबंधीं कोई नया व्यावसाय भी शुरू कर सकते हैं। सूर्य के वृश्चिक में विस्थापन से आपके लिए नौकरी संबंधीं बदलाव का अच्छा वक्त रहेगा और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः व्यावसायिक रूप से अनुकूल रहेगा समय

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह में सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही आप किसी भ्रमण पर जा सकते हैं। आप इस वक्त का आनंद उठाएंगे। हो सकता है किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो जाए। व्यावसायिक तौर पर भी वक्त अच्छा रहेगा। वृश्चिक में सूर्य के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना औऱ नीति बनाने में सफल रहेंगे। किसी की दी गई सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः घर में रहेगा मनमुटाव का माहौल

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसका कारण सगे संबंधीं या रिश्तेदार हो सकते हैं। विवादों से बचने के लिए संयम रखने की आवश्यकता है। आप खुद को निढ़ाल और थका हुआ महसूस करेंगे। तुला राशि में शुक्र के प्रभाव के चलते आपको वित्तीय लाभ हो सकता है साथ ही क्रय-विक्रय के लिए भी यह समय आपके हित में रहेगा। सूर्य के वृश्चिक में गोचर करने से आपको कार्य संबंधीं छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी होंगी।

तुला राश‌िः कर्ज से पा सकते हैं मुक्ति

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में तुला राशि के जातकों को वित्तीय लाभ होने के योग है, परंतु फिर भी आप बचत करने में असमर्थ रहेंगे। इसलिए जितना हो सके निवेश करने की कोशिश करें। यदि लंबे समय से कोई देनदारी बाकी है तो इस समय आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। यदि लंबे समय से घर या गाड़ी की खरीददारी के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में धनु में बुध के गोचर से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अच्छा समय

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी राशि में बुध के विस्थापन के कारण आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण आपके कार्य में तेजी आएगी और आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करनें की चिंता रहेगी। वित्तीय लाभ होने के योग हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अच्छा समय हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में धनु में बुध के प्रभाव से आपकी सेहत में अच्छे सुधार होने के योग हैं। आवाज संबंधीं कार्य करने वाले जैसे रेडियो जॉकी, सिंगर जातकों को अपने क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त करनें के अवसर मिलेंगे। 

धनु राश‌िः कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के वृश्चिक में विस्थापन के कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हो सकता है आप पर कोई उधारी भी चढ़ जाए। भविष्य की योजना बनाते वक्त दिमाग को शांत रखने की आवश्यकता है। साथ ही तुला राशि में शुक्र के प्रभाव से आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकते हैं, जो आपकी कठोर मेहनत का फल होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी राशि में बुध के आने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय अपने मित्रों व संबंधियों के बीच आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। 

मकर राश‌िः व्यावसायिक और निजी जीवन में सामंजस्य बनाएं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपके लिए ये सप्ताह अपने दुश्मनों की पहचान करने व उनसे सचेत रहने का है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको भाग्य का साथ मिलने के आसार हैं। नई नौकरी या व्यावसाय के अभिलासी जातकों को भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तुला में शुक्र के प्रभाव से व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिए उत्तम रह सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों को सराहना मिल सकती है। अपने व्यावसायिक और निजी जीवन में सामंजस्य बना कर रखें।

कुंभ राश‌िः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको ऑफिस में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है, मगर फिर भी आप अपना लक्ष्य प्राप्त करनें में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों व बॉस से आपको प्रशंसा मिल सकती है। पदोन्नति व वेतन वृद्धि के योग भी इस समय आपके लियह बन रहे हैं। लंबी यात्रा करने से परहेज करें, किसी दुर्घटना की संभावना है। तुला में शुक्र के प्रभाव के चलते आपके लिए भाग्य का साथ लगातार बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य पूरा हो सकता है, परिवार के किसी सदस्य की शादी के योग हैं। सप्ताह के अतिंम दिनो में धनु में बुध के विस्थापन से आपके लिए भाग्यशाली समय रह सकता है, इसमें आपको धन लाभ होने के योग हैं, साथ ही सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में जीवन में बड़ी असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आप खुद को मन से विचलित और शरीर से थका हुआ महसूस करेंगे। परिवार में संपंति संबंधीं विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ सकता है, फिर भी आप कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में बुध के धनु में विस्थापन से आपको व्यावसायिक स्तर पर कामयाबी मिल सकती है और कार्य में तरक्की मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें