ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशिः सपने साकार होने के योग
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आज आप कुछ तनाव में रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं। अगर आप काम के बीच में थोड़ा आराम कर लें और कुछ अलग करने की कोशिश करें तो आपकी उत्पादकता और बढ़ जाएगी। अपनी सोच छोटी ना रखें बल्कि बड़ा सोचें। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः दोस्तों के साथ किसी झगड़े में पड़ें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं, जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा।
मिथुन राशिः आपके काम से खुश होंगे उच्चधिकारी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिए प्रावधान करना चाहिए, जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें।
विज्ञापन
सिंह राशिः पुराने निवेश से मिल सकता है फायदा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः फायदेमंद रहेगा दिन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे, परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिये। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें।
तुला राशिः कर्जा चुकाने के लिए योजना बना लें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। सभी देनदारियों का ध्यान रखकर उनको चुकता करने की ठोस योजना बनायें। आपने इसका ध्यान नहीं रखा तो आप ही मुसीबत में पड़ेंगे।
वृश्चिक राशिः सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। हो सकता है कि खरीद के समय आपको बड़ा मजा आए लेकिन बाद में उस पर पछतावा होगा। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
धनु राशिः पूंजी निवेश के लिए मिलेगी नई योजना
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी।
मकर राशिः आर्थिक सफलता के लिए प्रयास करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। यह समय आपके लिए अपने दिमाग को बुध्दिमत्तापूर्ण तरीके से प्रयोग करने का है ताकि व्यवसाय के नये अवसर तलाश किये जा सकें। इस समय आर्थिक सफलता के लिए कुछ गम्भीर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिः दूसरे के विचारों से न हो प्रभावित
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें।
यदि आप कानूनी क्षेत्र में काम करते हैं, खासकर कॉर्पोरेट क्षेत्र में तब आज नवीन आश्चर्य व प्रस्ताव मिल सकेंगे। किसी नए प्रस्ताव के विषय में जानेंगे, जो आपके लिये सही है अथवा कोई पदोन्नति संभव है। इस समय का उपयोग अपने विकास के लिये करें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है।