फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन 8 राशि वालों को मिलेगा विशेष फल जबकि 5 का हो सकता है नुकसान

Sat, 20 Jan 2018 07:36 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज किसी आर्थिक सलाहकार की जरूरत पड़ेगी

2 of 13
आखिरकार आपके उच्चाधिकारी आपका साथ देंगे। अपने सभी संबंधों का फायदा उठाते हुए आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर लें, क्योंकि रोज-रोज जिन्दगी में ऐसे अवसर नहीं मिलते। खास तौर से उनसे जो सत्ता में हैं। अपने आर्थिक हालात से निपटने के लिए आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की जरूरत पड़ेगी। सोच समझ कर अपने सलाहकार का चुनाव करें। आपको उसकी सलाह से अच्छी दिशा मिलेगी। गाड़ी पटरी पर आ जायेगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है

3 of 13
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है।

म‌िथुन राश‌ि: आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

कर्क राशि: शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज किसी नए व्यक्ति से मिलने पर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। जिसके मिलने की आपने कल्पना भी नहीं की थी वही यकायक आपकी जिंदगी में आ जायेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज जोखिम लेने का वक्त है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइये। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। रातों रात मालामाल होने की मत सोचिए लेकिन कमाई के लिए कुछ नये रास्ते तो तलाशिये ही। आप समझदार भी हैं और सक्षम भी इसका लाभ उठाइये। आज थोड़ा संभल कर रहें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए। आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें।

तुला राश‌ि: आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें

8 of 13
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप पूरी मेहनत व गंभीरता से काम करें तो दिन आपका होगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज नुकसान के संकेत हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
प्रेम प्रसंगों के क्षेत्र में सब कुछ ठीक रहेगा। आप अपने व्यवसाय से संबंधित साथी चाहते थे। जब सही व्यक्ति से आप मिलेंगे तो आप मना नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वही है जिसे आप ढूंढ रहे थे। आज ऑफिस में आपको दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपके आस-पास के लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इनसे दूर ही रहें। इससे आपका बॉस आपसे बहुत खुश होगा। आज आर्थिक मामलों में अदायगी में देरी और नुकसान के संकेत हैं। इसलिए अनाप-शनाप खर्चे से बचें। दूसरे मामलों में भी सामान्य से हटकर चलने की ना सोचें। 

धनु राश‌ि: आज आर्थिक नुकसान की भरपाई होगी

10 of 13
धनु राश‌ि
खतरे मोल लेने की आपकी क्षमता के कारण आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हो सकता है, आपको बाहर जाने का मौका भी मिले। इस बदलाव से आप व्यावसायिक सफलता के मार्ग पर चल पड़ेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की अपनी क्षमता का विकास करना होगा। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। 

मकर राश‌ि : आज का दिन बहुत ही शुभ है

11 of 13
मकर राश‌ि
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। 

कुंभ राश‌ि: सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। और ध्यान रहे आप रोड़ पर यातायात के नियमों का भी पालन करें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है

13 of 13
मीन राश‌ि
यह समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं। आप किसी बुरे सपने के कारण दिन भर परेशान रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें