फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के लिए सफलता के दरवाजे खुलेंगे, जानें अपना राशिफल

Tue, 21 Nov 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: जमीन संबंधी खरीदारी शुभ रहेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें।अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। यदि आपकी नजर में सही जमीन का टुकडा बिकने योग्य है तो आप समय व्यर्थ किये बिना उसे खरीद लें। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: योजनाओं को आधे-अधूरे न छोड़े

3 of 13
वृष राश‌ि
आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों से आपको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।

म‌िथुन राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। यदि आप सही खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपको सर्वाधिक लाभ दे सकती है। यदि आपकी नजर किसी भवन, जमीन या फिर किसी सम्पत्ति पर टिकी है तो आप उसके विक्रेता से सम्पर्क करें व उसे वह बेचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप को इसमें बहुत बड़ी सफलता की गुंजाइश है।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज सेहत अच्छी रहेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे ।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अनहोनी होने के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको हैरत होगी कि आपके पार्टनर ने किस तरह अपना प्यार आपके सामने इजहार कर दिया। इस प्रस्ताव को गंभीरता से आप सोच सकते हैं। यह रिश्ता आपकी जिंदगी के लिए सफल हो सकता है। सकारात्मक प्रतिक्रिया दें। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? 

तुला राश‌ि: गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यवसायिक संपत्ति का लेन देन करना आपके फायदे में होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज कोई व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित हो सकता है, जिसे आप पहले से जानते हैं। यह रिश्ता लम्बे रिश्ते का रूप ले सकता है। इस बात को लेकर जरूर आश्वस्त हो जाएं कि वह आपकी तरह ही आपके लिए ईमानदार है या नहीं। अगर यह आपका पुराना दोस्त है तो इसके साथ बनाया गया रिश्ता भविष्य में सफल हो सकता है। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। लेकिन, शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे।

धनु राश‌ि: विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस समय अपने विदेशी ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करें। 

मकर राश‌ि : सफलता के दरवाजे खुलेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। 

कुंभ राश‌ि: आज भुगतान करते वक्त सावधान रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
मानसिक व शारीरिक स्वास्थय के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धि होगी। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवाने की कोशिश करनी चाहिए। और इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें और उधार की तो कोई खरीदारी करे ही नहीं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था। अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आयेंगे। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिये जायेंगे। अत: आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें