फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को अतिरिक्त धन लाभ का योग है, जाने अपना राशिफल

Mon, 20 Nov 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज बाहर के काम में संतुलन बनाकर रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। घर और बाहर के काम में संतुलन ही आज आपका मूल मंत्र है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यों के प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपके चहरे पर फिर से हंसी लौट आएगी। योग करने से आप फिर से ऊर्जावान् ही नहीं होंगे बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: आज अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। 
विज्ञापन

कर्क राशि: शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है

5 of 13
कर्क राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज किसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपने गुस्से को काबू में रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।

तुला राश‌ि: आज धन प्राप्ति के योग दिख रहें हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: पूंजी निवेश के लिए नए रास्ते मिलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। 

धनु राश‌ि: आज आर्थिक नुकसान की भरपाई होगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ़्ढ़ों जैसा ही है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।

मकर राश‌ि : आज आत्म निर्भरता का दिन है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा।

कुंभ राश‌ि: आज अपने खर्चे को काबू करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। अभी इस पर लगाम कसने का समय है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी। आपको हमेशा अपने कैरियर एवं आर्थिक निपुणता पर गर्व महसूस करना चाहिए। आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों पर लम्बे समय तक भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें