फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है, जानें अपना राशिफल

Sun, 24 Dec 2017 03:45 PM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌िि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है

3 of 13
वृष राश‌ि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। उन्हें जो किसी पार्टनर की खोज में हैं, सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज विदेश से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। खासतौर से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अवसर मिलने के संकेत हैं। अगर आप ग्रैजुएट हैं तो आपको विदेश से नौकरी का मौका भी मिल सकता है। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। 

म‌िथुन राश‌ि: आज छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज बेकार की बहस करने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज भाग्य में परिवर्तन होने के संकेत है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज लेन-देन के लिए दिन शुभ रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें। आप का प्यार दिन-प्रति-दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है, ऐसा आप आज महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़े रहें। वैसे अपने को इस पार्टनर के सामने खुलकर पेश करें। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं।

तुला राश‌ि: आज कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज मौज मस्ती से दिन बीतेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप शायद कुछ परेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी।

धनु राश‌ि: आज शुभ समाचार मिल सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं।  आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। मन साथी के बारे में सोचकर डोलेगा। अपनी भावनाओं को कुछ नियंत्रित करें, किन्तु जीवन के प्रति जो उत्साह प्रेम लाया है, उसका आनंद भी उठाएं। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है।

मकर राश‌ि: मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी।

कुंभ राश‌ि: आज कई अवसर हाथ लग सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें।यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अाज अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें

13 of 13
मीन राश‌ि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था। अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी।आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी। आज मिलने वाले अवसर को हाथ से ना जाने दें।  कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें