फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को नए व्यापार के कई रास्ते मिलेंगे, जानें अपना राशिफल

Tue, 19 Dec 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज उसे खरीद डालिये और वाकई आपको इससे अच्छा लगेगा। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में पछताना पड़े। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज मेहनत के बल अच्छी आमदनी होगी

3 of 13
वृष राश‌ि
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है।

म‌िथुन राश‌ि: आज प्रेम में भरपूर सहयोग मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पायेंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आपके ज्ञान का दायरा आज बढ़ेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज नुकसान के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है। आज आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प आएंगे, जिनके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं था। हो सकता है, इनमें से कुछ ऐसे हों जिनका आपके वर्तमान कार्यक्षेत्र से कोई संबंध ही न हो, लेकिन यदि ये प्रस्ताव आकर्षक हैं तो इनके विषय में विचार कर सकते हैं और अपने भविष्य की नई संभावनाएं इस क्षेत्र में तलाश सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में अदायगी में देरी और नुकसान के संकेत हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: व्यापार में फायदा मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। और यह सब हुआ लोगों से आपका व्यापार संपर्क बढ़ाने की वजह से।

तुला राश‌ि: कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है  आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। 

धनु राश‌ि: आज विवाद पैदा हो सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आपका कर्त्तव्य है कि शांतचित्त हों व विवादों में ना उलझें, क्योंकि विवाद से आप दोनों के बीच की निराशा एवं दूरियां ही बढ़ेंगी। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी। आपको हमेशा अपने कैरियर एवं आर्थिक निपुणता पर गर्व महसूस करना चाहिए। आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों पर लम्बे समय तक भरोसा करना चाहिए।

मकर राश‌ि : नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको चाहिए कि आप विचार करें, क्या आपके आपसी रिश्ते वास्तव में प्रेम व ईमानदारी से परिपूर्ण हैं? आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायेंगे। आज आप विचार करें कि क्या वास्तव में आप अपने रिश्ते से खुश हैं, यही खुशियां आपके वैवाहिक जीवन में सपनों का आधार होंगी। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए। 

कुंभ राश‌ि: आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी। इस समय आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर है। आप अपने सभी काम अपने उच्चाधिकारियों की उम्मीद के अनुसार ही पूरे कर सकेंगे। आप अपने काम को सौ प्रतिशत मन लगा कर ही करते हो। आपका आत्मविश्वास सभी को आकर्षित कर लेता है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा। यदि आपके किसी के साथ संबंध हैं तो आज के दिन आप भरपूर जोश के साथ मस्ती मारेंगे। आज के दिन साथ बैठकर पिछली यादों को दोहरा कर खुशी प्राप्त करें। आज के दिन आप अपने अतीत के उन क्षणों को याद करें, जबकि आपने भरपूर मनोरंजन, हंसी मजाक एवं मस्ती मारी थी। भरपूर स्वाद लेने का यही उचित समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें