ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशि: आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले।आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। जो काम अभी शुरू होने वाले हैं। सब आपकी मेहनत का सही फल देंगे।
मिथुन राशि: आज अटके हुए काम पूरे होंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी, आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर का लाभ उठा कर आपको अपने उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिये शुभ है
5 of 13
कर्क राशि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपके करीबी रिश्ते विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जितनी आसानी से आप सब की मदद करते हैं उतनी ही आसानी से वो लोग भी आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके आस-पास के लोग भी इस सकारात्मक बदलाव को देखेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: कंपनी की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: अपने गुस्से को काबू में रखें
7 of 13
कन्या राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि: छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा
8 of 13
तुला राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे। आज विद्यार्थियों को अपने परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के लिये काम करना चाहिये, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होंगे। किसी एक या दो क्षेत्रों में पिछड़ने पर चिंतित नही होना चाहिये क्योंकि आपका पूर्ण विकास सकारात्मक है।
वृश्चिक राशि: आज पुरानी समस्या का अंत होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें।
धनु राशि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज के दिन कुछ रुकावटों का सामना करना होगा। हो सकता है कि आपकी आजीविका में कुछ परिवर्तन हो। आपको ठन्डे दिमाग से इस परिस्थिति का सामना करना है। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
मकर राशि : आज अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा
11 of 13
मकर राशि
आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे।आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है। आप सकारात्मक सोच रखें जिससे तनाव कम हो और आप स्वस्थ जीवन जीयें।
कुंभ राशि: किसी लेन-देन को लेकर पछतावा हो सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तो आज का दिन यात्रा करते हुए ही गुजरेगा। तनाव भरी होने के बावजूद ये यात्रा आपको भविष्य के लाभ देगी। यदि आप यात्रा एजेन्ट हैं तब बहुत से यात्रियों के लिये आपको काम करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी आपका काम देख रहे हैं और आपके प्रदर्शन के हिसाब से सकारात्मक या नकारात्मक कुछ भी निर्णय हो सकता है इसलिये पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्य में जुटे रहें। हाल में किसी लेन-देन को लेकर आज आपको कोई पछतावा हो सकता है।
ये समय आपके लिये अतिरिक्त उत्तरदायित्व लेने का है। इससे आपकी प्रतिभा भी खुलकर सामने आ सकती है। आपको अपना समय अपने लक्ष्यों को पाने में लगाना चाहिये। आपकी आज की सफलता, भविष्य में लाभ देगी। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप कोई चैरिटेबल संस्था चलाते हैं या इस तरह का कोई काम सोच रहे हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको कोई दान मिलेगा जिससे संस्था की स्थिति अच्छी हो जाएगी।