फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Sat, 18 Nov 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज बेकार की बहस से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। अपनी इस ऊर्जा का प्रयोग लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में लगाएं।आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है।

म‌िथुन राश‌ि: आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिये। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन चुनौती से भरा रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। इसके लिए आप दोनों कॉफी हाऊस या फिर लंबी सैर पर निकल जाएं, जिससे एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लूट सकें व एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें।यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। दिन भर आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: भारी नुकसान होने की सम्भावना है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा।आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं। 

तुला राश‌ि: निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। कार्यस्थल से बाहर निकलने तक रोमांस को ज्यादा तूल देने से बचें। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज सराहना मिल सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। लगातार काम करने से आपको अपने साथियों से भी इज्ज्त मिलती है।

धनु राश‌ि: निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी। किसी अच्छे पद के लिये आज आपको साक्षात्कार का बुलावा आ सकता है। बहरहाल आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। आपको जल्दी से निर्णय लेना चाहिये, जिसपर आगे चलकर पछतावा ना हो। विद्यार्थियों के लिये पढाई में ध्यान लगा पाना इस समय मुश्किल हो सकता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। 

मकर राश‌ि : धन की हानि होने की आशंका है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें। आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। 

कुंभ राश‌ि: अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। इससे आय अवश्य होगी लेकिन हो सकता है यह आपकी अपेक्षानुसार कम हो।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज दुर्घटना से बचकर रहना होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप डर के रहें। आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके करियर में वृद्धि होगी। आज आपको किसी भी तरह की दुर्घटना से बचकर रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें