फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आय बढ़ने की प्रबल संभावना है, जानें अपना राशिफल

Thu, 16 Nov 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: पर्यटन से अच्छी आमदनी के संकेत है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके। 
जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: जमीन के सौदे के लिए दिन लाभकारी होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। 

म‌िथुन राश‌ि: आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आज अपना संयम बनाए रखें व अपने जीवन में महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज किसी से झगड़ा हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। आज की डिनर डेटिंग बहुत अच्छी रहेगी। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखें। यह रिश्ता शादी का रूप ले सकता है। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। आपको सलाह है कि ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सही निर्णय क्षमता का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज आय बढ़ने की प्रबल संभावना है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। 

तुला राश‌ि: खुद के गुस्से पर काबू पाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। अवांछित गलतफहमियों को दूर करने की भावनाओं को प्रकट करें, जिससे आप दोनों के बीच की दूरी समाप्त होगी एवं प्रेम बनेगा।आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: प्रमोशन मिलने का योग है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। करियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने करियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत  समय से था।

धनु राश‌ि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। क्योंकि अंतत: इससे आपका नुकसान ही होने वाला है। इसलिए ख्वाबों की दुनिया में नहीं बल्कि हकीकत की जमीन पर रहिये।

मकर राश‌ि : आज कहीं से अच्छे मौके मिल सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों। आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें इनसे ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। इन परेशानियों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने जीवन की खुशियों का मजा लें। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

कुंभ राश‌ि: आज परिवार में झगड़े हो सकते है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें