ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आज आपको अपनी जिम्मेंदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: आज कई अवसर प्राप्त होंगे
3 of 13
वृष राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।
मिथुन राशि: आज जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तारे संकेत कर रहे हैं अगर आपका किसी यात्रा पर जाने का मन बन गया है तो उसे टाल दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज से घर की खोजबीन शुरू करें
5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज विरोधी सक्रिय रहेंगे
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय है, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं। आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: साथी से आहत होंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। गलतफहमी का कारण आपके किसी मित्र का अनावश्यक हस्तक्षेप भी हो सकता है। अपने मित्र की बातों पर ध्यान ना दे कर अपने साथी के प्रति वफादार बने रहें।
तुला राशि: आज लाभ मिलने की संभावना है
8 of 13
तुला राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि: आज भाग्य आपको सफलता दिलाएगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें।अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे।
धनु राशि: आज जमीन मिलने के योग है
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। जिसे आप वर्षों से सोचते आ रहे थे। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है।
मकर राशि: आज अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे
11 of 13
मकर राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। वैसे आप अब तक तो जान ही गए हैं कि सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं होता।
कुंभ राशि: किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। विश्वास कीजिए, आप दोनों का साथ एक दूसरे को अपार खुशी देगा। दोनों अपनी भावनाएं खुलकर बांटें। यह आप दोनों की जिंदगी की यात्रा की शुरुआत साबित हो सकती है। आज आप जल्दी से सामान भरकर हवाई अड्डे भाग सकते हैं, क्योंकि एक जल्दबाजी से भरी व्यावसायिक यात्रा का योग है। आपको इस कम समय का उपयोग बैठक की तैयारियों के लिये करना होगा। हो सकता है कि यात्रा के दौरान आपको किसी किस्म की परेशानी पेश आए।
आज आपको उस सच्चाई से अवगत होने का अवसर मिलेगा, जिसे एक साथी में ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। आपकी गलत लोगों में वह खूबियां ढूंढने की आदत है, जिन्हें आप चाहते है। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके करियर के लिए घातक हो सकता है। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं।