फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आय कम होने की संभावना है, जानें अपना राशिफल

Mon, 15 Jan 2018 09:27 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: पर्यटन क्षेत्र से आर्थिक लाभ के संकेत हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
यदि आप पर्यटन के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा। धन की आवक उतनी नहीं हो रही है, जितना काम का बोझ आप पर है। लेकिन, आपको आश्वस्त रहना चाहिये कि आने वाले समय में ये मेहनत अपने फल अवश्य देगी।आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज बदलाव के बारे में निर्णय लें

3 of 13
वृष राश‌ि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी। इस समय आप बदलाव के बारे में सोच रहे हैं। फिर चाहे वो बदलाव अपनी संस्था के भीतर ही क्यों ना हो। अभी आपके दिमाग में किसी काम को ले कर बेचैनी बनी हुई है। बदलाव की संभावनाओं को लेकर आप उस उच्च अधिकारी से बात करें, जिस पर आप पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं।

म‌िथुन राश‌ि: सत्ताधारी लोगों से बहस करने से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें। यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: बड़ा फायदा होने वाला है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है। ये कोई सलाहकार या फिर आपकी जिन्दगी में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी हो सकता है। ये व्यक्ति आज आपकी कैरियर संबंधी उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा। इस समय आप उन पर भरोसा करें।अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आपके व्यावसायिक साथी या व्यापार साझेदार की तरफ से यह बड़ी मदद है इसलिए उसका शुक्रिया अदा करें। ध्यान रखिये उन्होंने ये मदद नहीं की होती तो आपकी माली हालत आज अच्छी नहीं हो पाती। आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। उनको लगेगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आज आपको लोगों से मिलते रहना चाहिए। इससे आप कई महत्वपूर्ण लोगों से संबंध कायम कर सकेंगे। अपनी संस्था के बड़े लोगों से मिलने में ना हिचकें। वो आपके साहस की प्रशंसा ही करेंगे। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

तुला राश‌ि: कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा।आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। 

धनु राश‌ि: आपकी आय में कमी होने वाली है

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। 

मकर राश‌ि: अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है। आपके साथी के कारण आपकी जिंदगी खुशनुमा एवं मनोरंजन से भरपूर बन गई है। आज का दिन मनोरंजन एवं प्रेम से सराबोर होगा, आपसी रिश्तों की खुशी आपके दिल को भरपूर आनन्द से भर देगी। 

कुंभ राश‌ि: सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आज का दिन बहुत अच्छा है आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है। आप तनाव के सकारात्मक और नकारात्मक असर के लिए भी जागरुक रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। आज आप खुद को और परिवार वालों को सुरक्षित खाना खिलाकर छोटी-छोटी बीमारियों को होने से रोकें। कोशिश करें कि भीड़ वाली जगहों से आप दूर रहें। आप छोटी-छोटी बीमारी जैसे कि कफ या कोल्ड को थोड़ी सी अक्ल लगाकर रोक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें