कन्या राशि
इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से पांचवें घर में गतिमान हो रहा है, जिससे वक्त आपके हित में रहेगा। अच्छे स्वभाव और व्यावहार को अपनाने से आपको सफलताओं की प्राप्ति होगी। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होगें। प्रेम संबन्धो में प्रगाढता आएगी और प्रेमी के साथ विवाह के योग भी बन रहे हैं। सेहत में सुधार के योग हैं। शुक्र भी सूर्य के साथ साथ गोचररत होकर पांचवे स्थान पर आ रहा है, जिसके प्रभाव से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, मगर इससे वित्तीय रुप से कोई परेशानी नही आएगी। नौकरी पेशे वाले जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप जो भी कार्य शुरु करेगें उनमें सफलता मिलने के योग हैं।