फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जानें अपना राशिफल

Mon, 13 Nov 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज नए काम की ओर झुकाव रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। उदाहरणस्वरूप यदि आपके पास अतिरिक्त नकद राशि है तो आप उसे शेयर बाजार में लगा सकते हैं हालाकि अब तक आपने ऐसे निवेश नहीं किये हैं। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। 

म‌िथुन राश‌ि: आज परेशानियों का अंत होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। इस स्थिति का भरपूर आनन्द उठाएं। यह आनन्द आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। अच्छा दिखाई देने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज कई वित्तीय अवसर प्राप्त होंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। हो सकता है कि ये प्रस्ताव आपके वर्तमान स्थान से थोड़ा दूर हो और आपको वहां जाकर बसना पड़े। लेकिन अपने भविष्य को सुधारने के लिये इस अवसर को हाथ से मत जानें दें।आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज नौकरी बदलने के बारे में न सोचिए

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: फैसले लेते समय सावधनियां बरतें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए।

तुला राश‌ि: आज अपनी प्राथमिकताएं तय करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। इस समय का उपयोग अपने उन अधूरे कामों को पूरा करने में करें जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं। इस अच्छे समय का भरपूर लाभ उठाएं। इस समय आपको सही वित्त प्रबन्धन की आवश्यकता है। फिलहाल आपकी वित्तीय स्थिति चिंताजनक नहीं है फिर भी सही योजना बनाने से भविष्य में सही स्थिति निर्मित की जा सकती है। सही बजट बनाने व योजना बनाने से आपके बैंक खाते सही दिशा व दशा में रहेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। ये जरूरी है कि आप अपनी राय किसी पर थोपने की कोशिश ना करें। आप सही हैं तो भी बात को बढ़ने ना दें। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। 

धनु राश‌ि: पूंजी निवेश करते समय सावधानियां बरतें

10 of 13
धनु राश‌ि
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें।

मकर राश‌ि : आज घरवाले आपसे खुश रहेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं।आप आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिनका अपने माता-पिता से परिचय कराने में आपको कोई संकोच नहीं होगा। आपकी पसंद पर आपसे भी ज्यादा आपके अभिभावक खुश होंगे, क्योंकि वह पार्टनर आपके साथ-साथ आपके घरवालों की भी खातिर करता है। आप इस रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं और शादी की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राश‌ि: इनकम बढ़ने के आसार है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज व्यापार में लाभ मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें