फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः इन लोगों के व्यावसायिक जीवन में हो सकता है सुधार

Mon, 13 Nov 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 2 राशि वालों के लिए ये सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः मांगलिक कार्यों में आ सकती है बाधा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण किसी मांगलिक कार्य में रुकावट आ सकती है। करियर में सुधार के योग हैं। बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन के बाद आपको भाग्य का साथ मिलेगा और मान सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ साथ वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहें हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक तौर पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्यों और प्रयासों की सराहना की जा सकती है। साथ ही सूर्य के वृश्चिक में विस्थापन से सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः नई नौकरी का योग

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आजीविका के क्षेत्र में समय अच्छा नही है, इसमें आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। तुला में शुक्र के प्रभाव से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मान सम्मान बढ़ सकता है, जिससे आपके तन और मन में सकारात्मक उर्जा का विकास रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिलने के योग है। सूर्य के वृश्चिक में विस्थापन के कारण शादीशुदा लोगों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए ये समय ठीक रहेगा।

म‌िथुन राश‌िः विरोधियों का हराने में सफल रहेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में यात्रा खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। बच्चो की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक तौर पर समय ठीक रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे, मतभेदो से बच कर रहें। बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। नाम और शौहरत प्राप्त करेंगे। कलाकारों के लिए ये अच्छा वक्त है, साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। 
विज्ञापन

कर्क राशिः व्यावसायिक जीवन में सुधार के योग

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से व्यावसायिक जीवन में कुछ सुधार के योग हैं। आप अपने व्यावसाय को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत ठीक ठाक रहेगी और निजी जीवन अच्छा गुजरेगा। बुध के वृश्चिक में विस्थापन से आपका मन विचलित रह सकता है। व्यावसायिक तौर पर आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सोच समझ कर योजना बनाएं। वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः नई योजना और नीति बनाने में सफल

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
तुला में सूर्य के प्रभाव के चलते आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ यात्रा और भ्रमण के योग हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए वक्त कम ही दे पाएंगे। बाकी आप इस वक्त का भरपूर आनंद उठाएंगे। वित्तीय लाभ के भी योग बन रहे हैं, साथ ही किसी पुराने मित्र या संबंधीं से भी मुलाकात हो सकती है। नए दोस्त बन सकते हैं, जिनके साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी ये वक्त अच्छा हो सकता है। सप्ताहंत में सूर्य के वृश्चिक में विस्थापन के बाद आपके नाम और शौहरत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना और नीति बनाने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः भविष्य की योजना बनाने के लिए सही समय

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में वित्तीय लाभ के साथ साथ खर्चों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, इसलिए अगर आप बचत नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोशिश करें। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का ये उचित वक्त है। अपने शब्दों पर ध्यान दें, क्योंकि आपके कटु शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं। वृश्चिक राशि में बुध के विस्थापन के कारण सगे संबंधियों द्वारा मतभेद पैदा करने की कोशिश होग। आपको संयम से काम लेना होगा। सामाजिक स्तर पर भी समझदारी से काम लेना पड़ेगा।

तुला राश‌िः सूर्य भगवान की पूजा करें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपके आत्मविश्वास में कमी रह सकती है और ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय हानि या दिए पैसे वापस आने में परेशानी का सामना होगा। इन सब के लिए आप सूर्य भगवान की पूजा करें और माहौल को बदलने की कोशिश करें। साथ ही आपकी राशि में शुक्र के प्रभाव से आपके सपने पूरे होने और मनचाहा फल मिलने के योग हैं। आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं, साथ ही कोई नया वाहन या घर खरीद सकते हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः अधिक मेहनत करने की जरूरत

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण सप्ताह की शुरुआत में आपको वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपके आत्मविश्वास में कमी के चलते फैसलें लेने में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई कार्य करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी राशि में बुध के विस्थापन के कारण आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से बच कर रहने में की कोशिश करें। निजी जिंदगी अच्छी रहेगी, साथ ही वित्तीय स्थिति भी स्थिर रहने की संभावनाएं हैं।

धनु राश‌िः खर्चों में बढ़ोतरी संभव

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपको इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और दोनो के बीच सामंजस्य बना रहेगा। वित्तीय रुप से ये समय फायदेमंद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। तुला में शुक्र के प्रभाव से आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकते हैं, जो आपकी कठोर मेहनत का फल होगा। बुध के वृश्चिक में विस्थापन के कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। भविष्य की योजना बनाते वक्त दिमाग को शांत रखने की आवश्यकता है। साथ ही सूर्य के वृश्चिक राशि में विस्थापन के बाद आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। 

मकर राश‌िः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते व्यावसायिक तौर पर आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। किसी भी प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार रखें और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें। सेहत ठीक ठाक रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना मिलेगी। अपने व्यावसायिक और निजी जीवन में सामंजस्य बना कर रखें। बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन के कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसमें नए व्यावसाय शुरु करने और नई नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। 

कुंभ राश‌िः वेतन वृद्धि के योग

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी पुरानी बिमारी से निजात मिल सकती है और आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। तुला में शुक्र के प्रभाव के चलते आपके लिए भाग्य का साथ लगातार बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि में बुध के प्रस्थान से आपको ऑफिस में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है, मगर फिर भी आप अपना लक्ष्य प्राप्त करनें में सफल रहेंगे। पदोन्नति, वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः बड़ा फैसला लेने से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही आपके आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। इस वक्त आप आपको अपने व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने से परहेज करना जरुरी है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ सकता है, फिर भी आप कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे, साथ ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें