ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशि: आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं।इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।
विज्ञापन
वृष राशि: निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं।
मिथुन राशि: आपका गुस्सा नुकसान करवा सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें।
विज्ञापन
कर्क राशि: संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें और इस अनुकूल समय का इस्तेमाल निकट भविष्य में अपनी सफलता के लिए करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज कुछ नया सीखने को मिलेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज कुछ सुनहरा मौका मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें।
तुला राशि: आज रुके हुए काम पूरे होंगे
8 of 13
तुला राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिये।
वृश्चिक राशि: आज सफलता मिलने में अड़चने आ सकती हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों।
धनु राशि: जमीन के व्यवसाय से आज दूर रहें
10 of 13
धनु राशि
आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है। आपको पूंजी से कुछ क्षणिक नुकसान की सम्भावना है फिर भी आप चिन्ता ना करें क्योंकि ऐसा समय आपके लिए अधिक दिनों तक नहीं रहेगा। आज जिस जमीन-जायदाद पर आप बातचीत करने वाले हैं उसके प्रति सजग रहें।
मकर राशि : विदेश से लाभ का समाचार मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें। कम बातचीत व लड़ाई झगड़े के कारण आपके संबंध पर दबाव पड़ रहा है। आज अपने संबंध को सामान्य करने का प्रयास करें। आपको शांति व खुशी मिलेगी। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाइये ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें।
कुंभ राशि: आज अपने खर्चे पर काबू रखें
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। इस काम के लिये उनका धन्यवाद दें और काम के अलावा भी दोस्तों के साथ संपर्क बनाए रखें। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है।
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है।