फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपना राशिफल

Mon, 12 Feb 2018 09:39 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

वृष राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। 

मिथुन राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

सिंह राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। दफ़्तर में हर कोई आपको चुनौती देने को आमादा है; हिम्मत रखें। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं।
विज्ञापन

कन्या राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। 

तुला राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। 

मकर राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। 

कुंभ राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं; आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है
विज्ञापन

मीन राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें