फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज अधूरी योजनाएं पूरी होंगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। 
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। कानूनी झगड़ों को सुलझने में बहुत समय लग जाता है।
विज्ञापन

कर्क राशि: संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है

5 of 13
कर्क राशि
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि : परिवार में तनाव हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राश‌ि: आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज समाजसेवा की ओर रुझान बढ़ेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी। हो सकता है कि पैसे से जुड़े किसी मामले में आज आप जोश में आकर कोई गलत फैसला कर बैठें। इसलिए आज काम-काज के समय या कोई आर्थिक फैसला लेते समय आप अपनी भावनाओं पर पूरी नियंत्रण रखें। जरूरी नहीं हर आदमी हर समय अच्छा ही निर्णय ले। 

धनु राश‌ि: आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें। इन दिनों यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़े। व्यवसाय कभी-कभी कठिन दौर से गुजरता है, किन्ही कारणों से बाजार में बिकवाली कम हो जाती है परन्तु आपके उचित संपादन एवं सूझबूझ से यह पुन: ठीक से चल पड़ता है। 

मकर राश‌ि : जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आपकी सकारात्मक सोच व मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। 

कुंभ राश‌ि: आज दोस्तों संग समय गुजरेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये। अगर आपको हाल ही में ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी आई है तो आज वो दिन है जब आपको इस समस्या से निजात पाने कि लिए इसका हल ढूँढना होगा। आज वो दिन है जब आपको असुरक्षित खाने से सावधान रहना होगा। कसरत करते रहें इससे टैन्शन कम होगी और आपकी सेहत में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें