ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।
विज्ञापन
वृष राशि: क्रिएटिव लोगो का दिन अच्छा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी।
मिथुन राशि: आज संपत्ति का निपटारा हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। हो सकता है कि आपको इसके लाभ अभी न दिखाई दे रहे हों परंतु इनसे आगे आपको सफलता मिलेगी। अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। यह आपके लिए अत्यन्त लाभकारी है क्योंकि निकट भविष्य में जमीन की कीमत काफी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आए मौके को हाथ से न जाने दें
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों से आपको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रित होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपनी योजनाओं पर कायम रहें
6 of 13
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। इसलिए, इस जिम्मेदारी को लेने में हिचकिचाएं नहीं। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
विज्ञापन
कन्या राशि: खर्चो पर नियंत्रण रखें
7 of 13
कन्या राशि
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धि होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिए आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है।
तुला राशि: नये क्षेत्र में सफलता के संकेत
8 of 13
तुला राशि
अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। इसलिए, किसी की भी मदद करने से पीछे ना हटें। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाये तो आज किसी नये क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। यदि आज यह शुरू हुआ तो भविष्य में इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है।
वृश्चिक राशि: रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए।
धनु राशि: परेशानियों का मुकाबला करें
10 of 13
धनु राशि
अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।
मकर राशि: अपने पैसे के बारें मे सोचें
11 of 13
मकर राशि
आज आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प आएंगे, जिनके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं था। हो सकता है, इनमें से कुछ ऐसे हों जिनका आपके वर्तमान कार्यक्षेत्र से कोई संबंध ही न हो, लेकिन यदि ये प्रस्ताव आकर्षक हैं तो इनके विषय में विचार कर सकते हैं और अपने भविष्य की नई संभावनाएं इस क्षेत्र में तलाश सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। इस तरह किसी भी सहायता के लिए आप अपने रिश्तेदार के प्रति कृतज्ञ रहें।
कुंभ राशि : दिन परेशानियों से भरा होगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आपके प्रेम प्रसंगों में मुश्किल आ सकती है। क्योंकि, आपका साथी कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा सकता है। मगर चिंतित ना हों दूरी आपके संबंध को अधिक मजबूत बनाएगी व आप समझेंगे कि आप एक दूसरे को कितना चाहते हैं। आप साथी की कमी महसूस करेंगे व फिर मिलने पर आपके संबंध में नई उत्तेजना व नई प्रेम भरी शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी।
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। प्रयास करें कि आप अपनी सकारात्मकता को खत्म ना होने दें।नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं। आज यात्रा करते समय आप वाहन ठीक से चलाएं क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने के संकेत हैं।