फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 5 राशियों का होगा आर्थिक फायदा जबकि बाकी रहेंगे मुश्किल में,जानें अपनाा राशिफल

Mon, 04 Sep 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज कोई आपकी छवि को नुकसान पहुंचाएगा

2 of 13
मेष राश‌ि
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: कोई नकारात्मक निर्णय न लें

3 of 13
वृष राश‌ि
यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है तो आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आपस में वायदे होंगे, जो कि आपके रिश्तों को एक नयी मजबूत नींव प्रदान करेंगे। आज आप भावनाओं में बह जायेंगे।व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। 

म‌िथुन राश‌ि: आय के साधन बढ़ेगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप पूरी मेहनत व गंभीरता से काम करें तो दिन आपका होगा। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते हैं, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन शुभ रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर   के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपने करियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राश‌ि: पैसो का नुकसान हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपको जल्दी गुस्सा आता है तो जल्दी ही शांत भी हो जाता है। अतः आपको चाहिए कि प्रतिकूल परिस्थितियों में शांतचित्त होकर निर्णय लें। आज आपके व्यवहार से आपसी रिश्तों में माधुर्य ना होने से आपका साथी आपसे रुष्ट होगा। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। याद रखें अगर आप बेरुखी से पेश आएंगे तो दूसरों की नजर में आपकी छवि बिगड़ सकती है। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। 

धनु राश‌ि: आज आपका दिन सुकून से बीतेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। ग्रहों के प्रभाव से आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। दोनों को जो अच्छा लगे, जरूर करें। इससे आपसी प्रेम और जुड़ाव अनुभव होगा। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है।

मकर राश‌ि: सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। 

कुंभ राश‌ि: कोई दुर्घटना होने के संकेत है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आये मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ायें, इससे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में आसानी होगी। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: परिवार मे संतुलन बना कर रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाइये। आप अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं और आपके बढ़िया फैसले आपको सही दिशा में आगे ले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें