फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है, जानें अपनी राशिफल

Sat, 05 Aug 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: कंपनी में आपको प्रोत्साहन मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। आज आप रास्ते में आने वाली चुनौतियों का मजा लेंगे। आपको लगेगा कि सफलता प्राप्त करने की आग आपके अंदर है। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: मेहनत का लाभ मिलेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी का चुनाव करें शुरू में आकर्षक लगने वाले व्यक्ति जो आपको उपयुक्त महत्व ना दें, उन्हें दूर रखना ही बेहतर होगा। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। 

म‌िथुन राश‌ि: अपनी ससस्या का हल ढूढ़ लेगें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे।आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: फार्मा क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बढ़िया नौकरी के मौके मिलेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: रिटायरमेंट के लिए योजना बनाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। इस जिम्मेदारी से बचेंगे तो आगे चलकर आप ही चिंता में पड़ेंगे।

तुला राश‌ि: कठिन समय से पार कर लेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। वह व्यक्ति भले ही आपके सपने का प्यार ना हो, पर वह आपका दिन खुशनुमा बनाएगा। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। 

धनु राश‌ि : आज आपको लाभ मिलने की संभावना है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। आज आप अपने आप को अपने ऑफिस के अकेले सहकर्मियों की ओर आकर्षित पाएंगे। ज्यादा शर्मिले ना बनें और ना ही सीमा लांघें। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे। 

मकर राश‌ि: आयकर विभाग के छापे पड सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। अगर आपको लगे कि कुछ परेशानी है तो तुरंत उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। 

कुंभ राश‌ि: रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। अकेले व्यक्ति आज के अपने रोमांस-जीवन के प्रति पूर्ण आशावादी रहें। आज आपका दिन बहुत अच्छा है। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: किसी नई साझेदारी से आज परहेज करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। अपनी प्रतिभा देखकर आप स्वयं भी आश्चर्य करेंगे। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। फिर ठीक से अंदाजा लगायें कि क्या ऐसा प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें