ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: बेरोजगारो के लिए आज अच्छी खबर आएगी
2 of 13
मेष राशि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें।
विज्ञापन
वृष राशि: अचानक परेशानियां आ सकती हैं
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है जिससे आप निश्चित रूप से धीरे धीरे अपने लक्ष्य की और अग्रसर हो सकते हैं।
मिथुन राशि: आज लक्ष्य हासिल हो सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौती से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: पैसे के मामले में आज का दिन शुभ
5 of 13
कर्क राशि
आज के दिन आप राजनीति में जरूरत से ज्यादा रूचि ले रहे हैं। आज आपको महसूस होगा कि बदलाव का समय आ चुका है। आपकी ओर विश्वास की अपेक्षा से देखा जाएगा। आपकी क्षमताएं ही आपके लिये अवसरों के द्वार खोलेंगी। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: घर खरीदने का फैसला कर सकते है
6 of 13
सिंह राशि
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज बेकार की बहस से बचें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
तुला राशि: व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा
8 of 13
तुला राशि
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिये आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन किये गए इस प्रकार के प्रयास सफल रहेंगे। आज ही बैंक में संपर्क करते हुए जानें कि आपके लिये कौन से श्रेष्ठ विकल्प हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: गुस्से से गलत फैसले ले सकते है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप आराम करें क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी ज्यादा चिंता ना करें। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें जो आप दोनो के हित में हो। आज आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और फिर देखें कि आपकी परेशानियां कैसे छूमंतर हो जाती हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर आज आसमान में उड़ान भरते रहेंगे। आप भी अपने पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें।
धनु राशि: आज पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं
10 of 13
धनु राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें।
मकर राशि: नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है
11 of 13
मकर राशि
अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है।
कुंभ राशि: जन संपर्क मामले में दिन शुभ रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है। आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं।
मीन राशि: मेडिकल क्षेत्र वालों के लिए दिन शुभ रह सकता है
13 of 13
मीन राशि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं। निजी मेडिकल व्यवसायकर्ताओं के लिए आज का दिन काफी लाभदायक हो सकता है, हालांकि आप काम में काफी उलझ सकते हैं, बस आप इसे करने में कोई जल्दबाजी ना करें। अपने काम के कारण आप अपने ग्राहकों को अपने से दूर न करें क्योंकि ये करने से आपके कैरियर पर काफी असर पड़ सकता है।