पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 5 राशि वालों के लिए नवंबर माह का पहला सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह की शुरुआत में व्यावसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्मचारी अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन सामान्य रहेगा, मगर तुला में सूर्य के प्रभाव के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद होने से घरेलू कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने कटु शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक कार्य में बाधाएं आ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए प्रेममय संबंध अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः वित्तीय हानि होने के संकेत
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में अनदेखी के कारण आपको वित्तीय हानि हो सकती है। बेकार के तनावों के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। आजीविका के क्षेत्र में समय अच्छा नहीं है, इसमें आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य जीवन में मिलाजुला असर रहेगा। तुला राशि में बुध के प्रभाव से उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिः मतभेदों से बच कर रहें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मिलनसार व्यक्तित्व से सबको प्रभावित करेंगे। वित्तीय लाभ होने के योग हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक तौर पर समय अच्छा है मगर खर्च बढ सकते हैं। निजी जीवन में मतभेदों से बच कर रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। तुला में बुद्ध के प्रभाव के कारण जीवन में कठिनाईयां आ सकती हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः पैतृक संपति से लाभ होने के योग
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के शुरुआत में अापकी प्रतिष्ठा दाव पर लग सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपको अपना व्यावसाय बढाने की चिंता सता सकती है। साथ ही व्यावसायिक स्तर पर ये समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। पैतृक संपति से लाभ होने के योग बन रहे हैं, मगर खर्चे बढ़ने के कारण आप खुद में उर्जा की कमी महसूस करेंगे। अपने प्रिय मित्रों को समय दें, वे आपका सहयोग कर सकते हैं। इसके साथ साथ तुला राशि में शुक्र के प्रभाव से आपकी स्थित मजबूत होगी और आप कोई नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः वेतन वृद्धि की संभावना
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह में नाम और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यावसायिक तौर पर जीवन अच्छा रहेगा, लाभ भी हो सकता है। आप पूरे सप्ताह उर्जावान रहेंगे। परिवार के साथ मौजमस्ती और भ्रमण पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधो से संतुष्ट रहेंगे। इस सप्ताह तुला राशि में बुद्ध का प्रभाव रहेगा, इसलिए अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। कुछ क्षेत्रों में बेहतरी के लिए आपको नई योजनाएं और नीतियां बनानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः व्यावसायिक जीवन पर असर
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही घर में बच्चों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। निजी कारणों से व्यावसायिक जीवन पर भी असर पड़ सकता है। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण वित्तीय लाभ हो सकते हैं, मगर खर्चों पर काबू रखना पड़ेगा। अगर आप बचत नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोशिश करें, क्योंकि आपके लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये उत्तम समय रहेगा। संपति संबंधी कार्य करने वालो को लाभ होगा।
तुला राशिः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य के आगमन के भी योग हैं। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यावसायिक साझेदारों को भी लाभ होगा। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जिससे काम पर ध्यान केन्द्रित करने में आपको परेशानी हो सकती है। वित्तीय हानि होने के आसार भी हैं संभव है कर्ज के रूप में दी गई राशि वापस मिलने में मुश्किल हो।
वृश्चिक राशिः अप्रत्याशित धन लाभ के योग
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह के शुरुआती दौर में वृश्चिक राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सेहत संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही खर्चे बढ़ने से आपकी बचत में कमी आएगी। मगर निवेश के बारे में सोच सकते हैं। निजी जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि इस से आपकी परेशानियां बढ सकती हैं।
धनु राशिः सेहत संबंधी परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही किसी रिश्तेदार के कारण घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान यात्रा करने से परहेज करें। तुला में सूर्य के प्रभाव से आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। वित्तीय लाभ के साथ साथ आपकी सेहत में सुधार भी हो सकता है। तुला में शुक्र और बुध के प्रभाव से आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करनें में सफल हो सकते हैं, जो आपकी कठोर मेहनत का फल है।
मकर राशि: व्यावसायिक तौर पर कड़ी मेहनत की जरूरत
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
ऑफिस में कोई आपकी मान मर्यादा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा। संपति संबंधी लेन देन में वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक तौर पर आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार रखें, साथ ही अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें और आलस से बचें।
कुंभ राशिः पुरानी बिमारी से मिलेगी निजात
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
व्यावसायिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए शुभ होगा। वेतन में वृद्धि होने की उम्मीद भी पूरी हो सकती है। निवेश करने के लिए वक्त अच्छा है वित्तीय लाभ होने के योग भी हैं। तुला में सूर्य और बुद्ध के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहने के आसार हैं। किसी पुरानी बिमारी से आपको निजात मिल सकती है। प्रेममय जीवन अच्छा रहेगा। तुला में शुक्र के प्रभाव से आपके कार्यों में उन्नति, तरक्की बढेंगी और मनचाहा फल प्राप्त होगा।
इस सप्ताह के शुरुआती दौर में मीन राशि के जातकों को अपने अकाउंट्स पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि किसी सरकारी संस्था द्वारा आपको परेशान किया जा सकता है। ऑफिस के तनाव के कारण आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। निजी जीवन में संतान के कारण घर में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, घरेलू कहासुनी से बचने की कोशिश करें। अपने व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करें। साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने से बचकर रहें।