फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों का दिन सफलता और शोहरत से भरा रहेगा, जानिए अपना राशिफल

Fri, 30 Mar 2018 09:37 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। 

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। वाद-विवाद, दोषारोपण, असहमति - ये आधुनिक दौर में वैवाहिक जीवन का अंग बन चुके हैं। आज आप इनके शिकार बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। हर एल पल आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। 

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीक़े से बनाएँ।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें